रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:भिंगराड़ा एड़ी बालकृष्ण मेले को लेकर हुई तैयारी बैठक
Laxman Singh Bisht
भिंगराड़ा एड़ी बालकृष्ण मेले को लेकर हुई तैयारी बैठक

उत्तराखंड के चंपावत जिले के लधियाघाटी क्षेत्र स्थित भिंगराड़ा में मनाए जाने वाले प्रसिद्ध श्री ऐड़ी बालकृष्ण मेले की तैयारियों और कार्यक्रमों को भब्य रूप देने के लिए मेला समिति की बैठक आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता मुकेश सिंह महराना दर्जा राज्यमंत्री द्वारा कि गई । इस बैठक में मेले के सफल आयोजन के लिए मुख्य कार्यक्रमों और शोभायात्रा पर चर्चा की गई। लधियाघाटी के भिंगराड़ा में यह मेला हर साल अगस्त के महीने में धूमधाम से मनाया जाता है। मेले के शुभारंभ पर श्री ऐड़ी देवता और भगवान श्रीकृष्ण की भव्य शोभायात्रा निकाले जाने का निर्णय बैठक में तय होता है। मेले के दौरान स्थानीय लोक संस्कृति को बढ़ावा देने और सांस्कृतिक संध्या को आकर्षक बनाने के लिए कलाकारों को आमंत्रित करने पर विचार किया गया तथा मेल को भव्य रूप देने के लिए चर्चा की गई। बैठक में अध्यक्ष मुकेश सिंह महराना दर्जा राज्यमंत्री, उपाध्यक्ष दरवान सिंह रजवार, भोला सिंह बोहरा, जगदीश सिंह बोहरा,मदन सिंह बोहरा, भगवान सिंह कुंवर हरीश मिश्रा, कोषाध्यक्ष दीपक चन्द्र, देवी दत्त भट्ट, सचिव चन्द्र शेखर जोशी व उमेश चन्द्र भट्ट, उप सचिव - यशवंत सिंह कुंवर,माया भट्ट, संरक्षक हिमालय सिंह टोलिया, धर्मानन्द भट्ट, हरीश चंद्र भट्ट, चन्द्र शेखर जोशी, टीकाराम जोशी मिडिया प्रभारी दीपक शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
लोहाघाट महाविद्यालय में 29 सितंबर को होंगे छात्र संघ चुनाव। 23 सितंबर को लगेगी आचार संहिता। छात्राओं के लिए 50% आरक्षण लागू।
लोहाघाट:आंगनबाड़ी केंद्र में पोषण माह कार्यक्रम का आयोजन। गर्भवती महिला की हुई गोद भराई।
चंपावत:इंटर्नशिप स्टाइपेंड की मांग को लेकर जीएनसी चम्पावत के विद्यार्थियों ने सौंपा ज्ञापन। काला फीता बाध कर जताया विरोध।
पाटी:बिना अनुमति पाटी अस्पताल का वीडियो बनाने गलत जानकारी देने के आरोप पर यूकेडी नेता दरबान रजबार के खिलाफ थाने में तहरीर
लोहाघाट:खेल सचिव अमित सिन्हा के कड़े निर्देश समय पर पूर्ण हो गुणवत्तापूर्ण महिला स्पोर्ट्स कॉलेज का कार्य। निर्माण स्थल का किया निरीक्षण।
10 सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट में गरजे ग्राम प्रधान। सीडीओ कार्यालय का किया घेराव।
चंपावत:सेवा संकल्प अभियान: 22 सितंबर से 18 नवंबर तक चलेगा श्रमिक सामग्री वितरण अभियान
पाटी:भोखड़ा(मंगललेख)विद्यालय भवन प्रकरण का प्रशासन ने लिया संज्ञान, प्रा. जिला शिक्षा अधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण।
लोहाघाट:आशा आंदोलन के समर्थन में आई कांग्रेस आशाओं के साथ बैठ कर दिया धरना।
बाराकोट: विकास खंड स्तरीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ