रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : चंपावत:पंचायत चुनाव को लेकर पुलिस ने किया फ्लेग मार्च मतदाताओं से भय रहित मतदान करने की अपील।
Laxman Singh Bisht
Mon, Jul 21, 2025
एसपी चंपावत के निर्देश पर जगह-जगह पुलिस कर रही है फ्लैग मार्च।
प्रदेश में चल रहे पंचायत चुनाव को लेकर पुलिस अलर्ट मोड में है सोमवार को एसपी चंपावत अजय गणपति के निर्देश पर सीओ वंदना वर्मा के नेतृत्व में पुलिस ने लोहाघाट में संवेदनशील माने जाने वाली पाटन पाटनी जिला पंचायत क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकालकर जनता को सुरक्षा व भय रहित मतदान का संदेश दिया ।इस दौरान पुलिस ने पाटन पाटनी , गलचोड़ा, कर्णकरायत व कोलीढेक क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया। सीओ वंदना वर्मा ने बताया 24 जुलाई को होने जा रहे प्रथम चरण के पंचायत चुनाव को लेकर पुलिस पूरी तरह तैयार है ।सीओ बंदना बर्मा ने बताया फ्लैग मार्च का उद्देश्य जनता को भय रहित मतदान व सुरक्षा का संदेश देना है। उन्होंने कहा अगर कोई भी व्यक्ति या प्रत्याशी मतदान को लेकर लालच देता है या धमकता है उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दे। कहा चंपावत पुलिस नशीले पदार्थों की भी धर पकड़ लगातार कर रही है। तथा संवेदनशील माने जाने वाले बूथों पर अतिरिक्त पुलिस बल लगाया जाएगा कहा ।
एसपी चंपावत के नेतृत्व में पंचायत चुनाव को सकुशल संपन्न किया जाएगा। चुनाव को लेकर सभी पुलिस कर्मियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए गए हैं तथा पुलिस के द्वारा जिले में जगह-जगह फ्लैग मार्च निकाला जा रहा है। तथा जगह-जगह पुलिस के द्वारा वाहनों की जांच की जा रही है। इसके अलावा सीओ शिवराज सिंह राणा के नेतृत्व में पाटी क्षेत्र में पुलिस ने फ्लैग मार्च किया। फ्लैग मार्च में एसएचओ लोहाघाट अशोक कुमार सिंह, फायर स्टेशन प्रभारी हंस दास सागर, एसआई हरीश प्रसाद, कुंदन बोरा आदि मौजूद रहे।