Sunday 7th of June 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:डीएम ने बदली उप जिला चिकित्सालय के जच्चा बच्चा वार्ड की तस्वीर। आधुनिक सुविधा से लैस हुआ वार्ड

टनकपुर में आंधी तूफान ने मचाई तबाही बस व जीप में गिरा पेड़ बंद सड़क को प्रशासन ने कराया सुचारु।

पाटी नगर पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा का शक्ति प्रदर्शन निकाला विशाल जुलूस जीत का किया दावा

जम्मू कश्मीर में शहीद हुए अल्मोड़ा के लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी। मात्र 25 वर्ष की उम्र में दी शहादत

लोहाघाट:अद्वैत आश्रम मायावती में योग दिवस काउन्टडाउन कार्यक्रम का आयोजन,

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:पाटी नगर पंचायत अध्यक्ष सीट भाजपा के लिए बनी नाक का सवाल। झोंकी पूरी ताकत। 11 जून का इंतजार।

Laxman Singh Bisht

Sun, Jun 7, 2026

पाटी नगर पंचायत अध्यक्ष सीट भाजपा के लिए बनी नाक का सवाल। झोंकी पूरी ताकत।

भाजपा के दिग्गज जुटे डोर टू डोर चुनाव प्रचार में। पार्टी प्रत्याशी के लिए मांग रहे है वोट।

निर्दलीय नारायण लाल व पार्वती देवी दे रही हैं कड़ी टक्कर।

2027 विधानसभा चुनाव के लिए पाटी की जीत भाजपा के लिए काफी अहम। भाजपा का जीत का दावा

चंपावत जिले की पाटी नगर पंचायत में 9 जून को पहला नगर पंचायत का चुनाव होने जा रहा है। जिसमें जनता अपना पहला नगर पंचायत अध्यक्ष व वार्ड सदस्यों को चुनेगी। चार वार्डो वाली नगर पंचायत पाटी की अध्यक्ष पद की सीट भाजपा के लिए नाक का सवाल बन गई है। भाजपा जिला अध्यक्ष गोविंद सामंत के नेतृत्व में भाजपा के दिग्गज नेता पाटी में डेरा डाले हुए हैं और घर-घर जाकर मतदाताओं से पाटी नगर पंचायत क्षेत्र के विकास व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हाथों को मजबूत करने के लिए भाजपा के नगर पंचायत अध्यक्ष पद प्रत्याशी नवीन राम के लिए वोट की मांग कर रहे। पार्टी प्रत्याशी के प्रचार के लिए भाजपा के दर्जा राज्य मंत्रियों से लेकर, पूर्व विधायक पूरन सिंह फर्त्याल, जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद सिंह अधिकारी, भाजपा प्रदेश मंत्री निर्मला महरा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सतीश चंद्र पांडे, जिला मंत्री मुकेश कलखुरिया सहित कई भाजपा दिग्गज पाटी में डेरा डाले हुए। भाजपा नेताओं ने पाटी नगर पंचायत अध्यक्ष सीट पर भाजपा प्रत्याशी के बड़े अंतर से जीत दर्ज करने का दावा किया है। कहा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश में जो विकास कार्य हो रहे हैं खासकर चंपावत जिले में हो रहे विकास कार्यों को देखकर पाटी नगर पंचायत क्षेत्र की जनता भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने जा रही है। चुनावी पंडितों के मुताबिक 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए पाटी का चुनाव भाजपा के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पर राह इतनी आसान नजर नहीं आ रही है। मामला त्रिकोणी बना हुआ है जिसमें निर्दलीय नारायण लाल व पार्वती देवी भाजपा प्रत्याशी को कड़ी टक्कर देते हुए नजर आ रहे हैं खासकर नारायण लाल। कल शनिवार को निर्दलीय प्रत्याशी नारायण लाल के समर्थन में निकले विशाल जुलूस ने भाजपा को सोचने पर जरूर मजबूर किया होगा। नारायण लाल के समर्थन में देश के स्टार गायक पवनदीप राजन के आने से भी उनकी स्थिति काफी मजबूत नजर आ रही है। तो वहीं निर्दलीय प्रत्याशी पार्वती देवी का प्रचार प्रसार भी काफी जोर-शोर से चल रहा है। दोनों निर्दलीय प्रत्याशी व उनके समर्थक घर-घर जाकर वोट मांग रहे हैं। अब यह तो 11 जून को ही पता चलेगा पाटी का पहला नगर पंचायत अध्यक्ष भाजपा का होगा या निर्दलीय। पर पाटी चुनाव में भाजपा के दिग्गजों की साख जरूर दाव पर लगी हुई है। 11 जून का सभी को इंतजार है। चुनाव में कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी नहीं खड़ा किया है कांग्रेस भी पाटी चुनाव में नजरे बनाए हुए हैं।

जरूरी खबरें