रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : टनकपुर में आंधी तूफान ने मचाई तबाही बस व जीप में गिरा पेड़ बंद सड़क को प्रशासन ने कराया सुचारु।
Laxman Singh Bisht
Sun, Jun 7, 2026
टनकपुर में आंधी तूफान ने मचाई तबाही बस व जीप में गिरा पेड़ प्रभावित मार्गों को प्रशासन ने कराया सुचारु।

कई क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति बाधित सोमवार तक बहाल होने की उम्मीद

आज रविवार शाम को आए आंधी तूफान ने चंपावत जिले के टनकपुर क्षेत्र में तबाही मचाई है ।आंधी तूफान से जहा कई पेड़ टूट कर सड़कों में जा गिरे जिससे यातायात बाधित हो गया तो वहीं क्षेत्र की कई विद्युत लाइने क्षतिग्रस्त हो गई है जिस कारण टनकपुर के पूर्णागिरी के कई क्षेत्र अंधेरे में डूब गए हैं ।आंधी तूफान से पूर्णागिरि जा रही मैक्स पर एक पेड़ जा गिरा जिससे जीप को काफी नुकसान पहुंचा है यात्री बाल बाल बच गए।तथा पूर्णागिरि धाम क्षेत्र में खड़ी एक बस पर भी पेड़ जा गिरा। पूर्णागिरी मंदिर के पुजारी किशन तिवारी के मुताबिक पूर्णागिरि मार्ग में जगह-जगह पेड़ गिरने से 2 घंटे यातायात बाधित रहा। बूम क्षेत्र में आंधी तूफान से घर की टीन की छत उड़ गई।डीएम चंपावत मनीष कुमार के निर्देश पर जनपद के टनकपुर में आए आंधी-तूफान के दौरान बाधित सड़कों को जिला प्रशासन के द्वारा खोलने की कार्यवाही शुरू की गई ।

आपदा कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार रविवार सायं आए तेज आंधी-तूफान के कारण टनकपुर-पूर्णागिरि मोटर मार्ग पर गेंडाखाली से आगे पेड़ गिरने से मार्ग अवरुद्ध हो गया था। सूचना मिलते ही लोक निर्माण विभाग एवं फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए मार्ग को बूम तक यातायात हेतु खोल दिया गया।वहीं, आंधी-तूफान के कारण पूर्णागिरि फीडर की विद्युत लाइनें कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो गई हैं, जिससे विद्युत आपूर्ति प्रभावित हुई है। विद्युत विभाग द्वारा युद्धस्तर पर मरम्मत एवं बहाली कार्य किया जा रहा है। विभाग के अनुसार विद्युत आपूर्ति को सोमवार दोपहर तक बहाल किए जाने की संभावना है।

तहसीलदार पिंकी आर्या ने बताया कि जिलाधिकारी मनीष कुमार के निर्देश पर तहसील प्रशासन की टीम द्वारा प्रभावित क्षेत्रों की लगातार निगरानी की जा रही है तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतें तथा किसी भी आपदा अथवा आपात स्थिति की सूचना तत्काल प्रशासन को उपलब्ध कराएं।