रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : चंपावत:चोड़ा राजपुर के एड़ी देवता मंदिर में हुई चोरी क्षेत्र में आक्रोश
Laxman Singh Bisht
चोड़ा राजपुर के एड़ी देवता मंदिर में हुई चोरी क्षेत्र में आक्रोश
चंपावत के मंदिरों में चोरी की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है और पुलिस चोरों का पता लगाने में नाकाम रही है ।अब चोरों ने जिले के चोड़ा राजपुर के एड़ी देवता मंदिर को अपना निशाना बनाया है ।जहां से चोर तीन बड़ी घंटियां सहित मंदिर की कई छोटी घंटियों को ले उड़े । क्षेत्र के दीपक उप्रेती ने बताया होली विजडम स्कूल के ऊपर स्थित एड़ी देवता मंदिर से चोरों ने घंटियां चोरी कर ली है तथा मंदिर के दरवाजों को भी चोरो द्वारा काटा गया है ।
उप्रेती ने बताया नवरात्र के प्रथम दिन नवीन चंद्र उप्रेती जब मंदिर पहुंचे तो उन्होंने मंदिर का दरवाजा कटा हुआ पाया तथा मंदिर से घंटियां गायब मिली जिसकी सूचना उनके द्वारा ग्रामीणों को दी गई। दीपक ने बताया मंदिर में चोरी की सूचना चंपावत पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस के द्वारा मंदिर का निरीक्षण कर पूछताछ की गई।उन्होंने बताया आज वह पुलिस में चोरी की घटना की तहरीर देंगे। मंदिर में हुई चोरी की घटना से क्षेत्र में आक्रोश फैल गया है लोग पुलिस से जल्द से जल्द चोरों का पता लगाने की मांग कर रहे हैं। लोगों ने कहा चोर लगातार क्षेत्र के मंदिरों को अपना निशाना बना रहे हैं।
विज्ञापन
चंपावत:रीठा साहिब में 1 किलो 139 ग्राम चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार। रीठा साहिब पुलिस की बड़ी कार्यवाही।
लोहाघाट: मांगों को लेकर ग्राम प्रधानो का धरना ब्लॉक कार्यालय में की तालाबंदी।
लोहाघाट:मुख्यमंत्री के जन्मदिवस पर मांगों को लेकर ग्राम प्रधानो का धरना ब्लॉक कार्यालय में की तालाबंदी। मांग पूरी न होने पर उग्र आंदोलन की भी चेतावनी।
चंपावत:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस पर सेवा और स्वच्छता का संकल्प टी-गार्डन में चला बृहद स्वच्छता अभियान
चंपावत:पोक्सो के आरोपी को 20 वर्ष कठोर कारावास की सजा टनकपुर का है मामला।
चंपावत:धूमधाम से मनाया गया जनपद चंपावत का स्थापना दिवस। 29 वर्षों की विकास यात्रा का उत्सव
चम्पावत के कृषक विनोद सिंह ने प्रस्तुत की आधुनिक उद्यानिकी की नई मिसाल
लोहाघाट:भव्य कलश यात्रा के साथ लोहाघाट में गणेश महोत्सव का शुभारंभ।
चंपावत:नगर पालिका चम्पावत में "सेवा संकल्प" एवं "स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026" का होगा आयोजन;
बेरोजगारों के लिए सुनहरा अवसर उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने वन विकास निगम में समूह ग के पदों पर निकाली भर्तियां।