Wednesday 8th of July 2026

ब्रेकिंग

विकसित चम्पावत की दिशा में मास्टर प्लान-2041, जनसहभागिता से होगा अंतिम प्रारूप तय: डीएम

बाराकोट:गुलदार का आतंक चूला गाव में गुलदार ने दुधारू गाय को घर के आंगन मे उतारा मौत के घाट।

लोहाघाट:सेवा पखवाड़ा: खूनाबोरा मे डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, मौके पर दिए समाधान के निर्देश।

लोहाघाट:सील में जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार शिविर स्थगित होने पर ग्रामीणों में नाराजगी।

चंपावत:पशुपालन विभाग और आईटीबीपी के एमओयू से पशुपालक समृद्ध: लोहाघाट में 496 किलो जिंदा बकरियों की आपूर्ति

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : चंपावत:चौड़ाकोट मे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्मारक का कार्य पूरा न होने पर लोगों में आक्रोश। 5 अगस्त से करेंगे आंदोलन

Laxman Singh Bisht

Sat, Aug 2, 2025

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्मारक का कार्य पूरा न होने पर लोगों में आक्रोश। 5 अगस्त से करेंगे आंदोलनचंपावत जिले के चौड़ाकोट क्षेत्र में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्मारक का कार्य पूरा न होने पर क्षेत्र के लोगों ने गहरी नाराजगी जताते हुए जल्द काम पूरा न होने पर 5 अगस्त से आंदोलन की चेतावनी दी है।चंपावत जिले की धूरा चौड़ाकोट में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की याद में बने स्मारक को नया रूप देने का कार्य किया जा रहा है। लेकिन पुराने स्मारक को तोड़े हुए 6 माह से भी अधिक का समय बीतने के बाद भी आगे का कार्य नहीं हो पाया है। जिससे क्षेत्र के लोगों में गहरी नाराजगी है।शनिवार को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कल्याण समिति जिलाध्यक्ष महेश चौड़ाकोटी ने बताया भारत की आजादी में चंपावत जनपद के सुखीढांग क्षेत्र का सबसे बड़ा योगदान रहा है जहां से सबसे अधिक सात स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने स्वतंत्रता के आंदोलन में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करते हुए अपने प्राणों का बलिदान देने के साथ ही भारत को आजादी दिलाने में महत्पूर्ण भूमिका निभाई। देश के प्रति समर्पण और प्रेम की भावना यहां की माटी में घुली हुई है। स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन में क्षेत्र के स्वर्गीय रामचंद्र चौड़ाकोटी, बेनीराम चौड़ाकोटी, जयदत्त चौड़ाकोटी, पदमा दत्त चौड़ाकोटी, चूड़ामणि जोशी, चिंतामणि जोशी व बच्ची सिंह राणा ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया था। वर्ष 1942 में भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान इन सेनानियों ने श्यामलाताल , सूखीढांग, धूरा, मथीयाबांज, तलियाबांज, रीठा साहिब क्षेत्रों जन जागरण अभियान चलाते हुए जैंती से अल्मोड़ा तक मार्च किया वापसी में दियूरी में जनसभा के दौरान अंग्रेजों के खिलाफ भड़काऊ भाषण देने पर गोरे शासको ने उन्हें गोली मारने का आदेश जारी कर दिया। 1947 में देश की आजादी के बाद इन सेनानियों ने क्षेत्र की बेहतरी के लिए कार्य किया। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के गढ़ सुखीढांग में लंबे संघर्ष के बाद नया स्मारक बनाने की कार्यवाही तो शुरू हुई लेकिन पुराने स्मारक को तोड़कर आगे नया स्मारक बनाने की प्रक्रिया ठप हो गई। जिससे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की आश्रितों में काफी नाराजगी है। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त के अवसर पर हर वर्ष चौड़ाकोट क्षेत्र में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। लेकिन इस बार स्मारक का कार्य पूरा न होने पर कार्यक्रम को लेकर भी समस्या हो रही है। सेनानियों के आश्रितों ने जल्द आगे की प्रक्रिया शुरू न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

जरूरी खबरें