रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:वीर बाल दिवस पर महिला कल्याण विभाग ने विद्यालयो में चित्रकला/ निबंध प्रतियोगिता का किया आयोजन
Laxman Singh Bisht
Fri, Dec 26, 2025
वीर बाल दिवस पर महिला कल्याण विभाग ने विद्यालयो में चित्रकला/ निबंध प्रतियोगिता का किया आयोजन
26 दिसंबर को महिला कल्याण विभाग चंपावत के द्वारा वीर बाल दिवस पर जिले के राजकीय इण्टर कॉलेज चल्थी, अटल उत्कृष्ट राम रतन लाल भगवत शरण राजकीय बालिका इंटर कॉलेज टनकपुर में कार्यक्रमों का आयोजन किया जिसमें सर्वप्रथम गुरु गोबिंद सिंह जी के पुत्रों फतेह सिंह व जोरावर सिंह के बलिदान को याद करते हुए चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । चाईल्ड हेल्पलाइन की जिला समन्वयक संतोषी, बाल संरक्षण इकाई से संरक्षण अधिकारी मीनू पंक्ति त्रिपाठी, राजकीय दत्त ग्रहण से मीना पुनेठा सामाजिक कार्यकर्ता योगेश पुनेठा ने गुरु गोविंद सिंह जी के पुत्रों के बलिदान और शौर्य को याद करते हुए अपने विभाग की जानकारियाँ भी दी।कार्यक्रम में प्रधानाचार्य महेश राणा ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से बच्चों में साहस और उत्साह बढ़ता है।
आयोजित प्रतियोगिताओं में चित्रकला में प्रथम - सचिन कुमार, द्वितीय- सुंदर सिंह, तृतीय- गायत्री बोहरा तथा निबन्ध में प्रथम-तनीशा कार्की, द्वितीय-सुमित सिंह, तृतीय- आशीष सिंह प्राप्त किया । अटल उत्कृष्ट विद्यालय टनकपुर से चित्रकला में प्रथम स्थान पूनम मौर्या ,द्वितीय स्थान उर्वशी ,तृतीय स्थान खुशी प्रजापति। भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान इशिका, द्वितीय स्थान शिफा, तृतीय स्थान नैनासिंह यादव रहे।सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य महेश राणा, प्रधानाचार्य श्रीमती विनीता जोशी, अध्यापक राधेलाल सोमपाल, अध्यापिका रश्मि , चेतन भंडारी आदि उपस्थित रहे