Monday 29th of June 2026

ब्रेकिंग

बाराकोट:मौलानी में गुलदार का हमला ग्रामीण की बकरी को उतारा मौत के घाट।

ऐतिहासिक होगा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल का लोहाघाट दौरा। 2027 में होगा सत्ता परिवर्तन: विधा0 अधिकारी।

चंपावत:मुख्यमंत्री की विधानसभा चंपावत से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार को ललकारा

लोहाघाट मे पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत। पालिका अध्यक्ष ने किया शुभारंभ

चंपावत:29 जून को मुख्यमंत्री का चंपावत दौरा जिला चिकित्सालय में एमआरआई मशीन का करेंगे लोकार्पण

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत :डीएम के निर्देश पर राष्ट्रीय राजमार्गों पर नालियों की सफाई एवं झाड़ी कटान का कार्य तेज़ी से शुरू

Laxman Singh Bisht

Sat, Jan 17, 2026

डीएम के निर्देश पर राष्ट्रीय राजमार्गों पर नालियों की सफाई एवं झाड़ी कटान का कार्य तेज़ी से शुरूजिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार के स्पष्ट निर्देशों के अनुपालन में जनपद के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्गों (NH) पर नालियों की व्यापक सफाई तथा सड़क किनारे फैली झाड़ियों के कटान का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य वर्षा ऋतु से पूर्व जल निकासी व्यवस्था को सुदृढ़ करना, सड़क पर जलभराव की समस्या से बचाव करना तथा दुर्घटनाओं की संभावना को कम करना है।राष्ट्रीय राजमार्गों पर कई स्थानों पर नालियों में मिट्टी, कूड़ा-कचरा एवं वनस्पति जमा होने से जल निकासी बाधित हो रही थी, जिससे सड़क की सतह पर पानी भरने की स्थिति बन जाती थी। जिलाधिकारी मनीष कुमार ने सभी सड़क एजेंसियों को निर्देशित किया है की अपने अपने कार्य क्षेत्र में संबंधित विभाग तत्काल कार्रवाई करते हुए मशीनों एवं श्रमिकों की सहायता से नालियों की सफाई और झाड़ी कटान का कार्य युद्धस्तर पर शुरू करे।सड़क किनारे उगी झाड़ियों के कारण कई स्थानों पर दृश्यता प्रभावित हो रही थी, जिससे वाहन चालकों को आने-जाने में परेशानी होती थी और दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती थी।झाड़ी कटान के बाद अब मार्ग अधिक स्पष्ट, सुरक्षित एवं सुगम हो गया है।जिलाधिकारी मनीष कुमार ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि यह कार्य केवल औपचारिकता न रहे, बल्कि इसकी नियमित निगरानी की जाए। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा एवं जनसुविधा प्रशासन की प्राथमिकता है और इसके लिए सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करना होगा।

जरूरी खबरें