रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत: सीएम हेल्पलाइन-1905 की शिकायतों का समय पर निस्तारण सुनिश्चित करें अधिकारी: जिलाधिकारी
Laxman Singh Bisht
सीएम हेल्पलाइन-1905 की शिकायतों का समय पर निस्तारण सुनिश्चित करें अधिकारी: जिलाधिकारी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के अनुपालन में जिलाधिकारी मनीष कुमार ने गुरुवार को जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1905 की समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि लंबित शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को त्वरित राहत मिल सके जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान का महत्वपूर्ण माध्यम है। इसलिए प्रत्येक शिकायत का संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ निस्तारण किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि यदि किसी शिकायत का फोर्स क्लोज किया जाता है तो उसके स्पष्ट कारण शिकायतकर्ता को अनिवार्य रूप से बताएँ।उन्होंने अधिकारियों से शिकायतकर्ताओं से नियमित संवाद बनाए रखने तथा उनकी संतुष्टि तक समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही फील्ड स्तर पर सक्रिय रहकर कार्य करने के निर्देश देते हुए कहा कि समस्याओं का समय रहते समाधान किया जाए, जिससे शिकायत दर्ज होने की आवश्यकता ही न पड़े। उन्होंने शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक शिकायत के प्रभावी एवं संतोषजनक निस्तारण पर विशेष जोर दिया।बैठक में अवगत कराया गया कि वर्तमान में जनपद चम्पावत में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1905 पर कुल 9 शिकायतें लंबित हैं। इनमें वन एवं शिक्षा विभाग की 3-3, जबकि परिवहन, उरेडा एवं सहकारिता विभाग की 1-1 शिकायत लंबित है। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को इन शिकायतों के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।बैठक में अपर जिलाधिकारी के0एन0 गोस्वामी, परियोजना निदेशक अजय सिंह, उपजिलाधिकारी बी.सी. पंत, श्रीमती नीतू डांगर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ देवेश चौहान अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग मोहन चन्द्र पलड़िया सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
बाराकोट:जीआईसी बापरू में खेल महाकुंभ प्रतियोगिता का हुआ समापन
लोहाघाट:बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर उदिता पाटनी को झूमाधुरी नंदाष्टमी महोत्सव में किया गया सम्मानित।
चंपावत:उत्तराखंड की लोक संस्कृति की पहचान है चंपावत का मां नंदा सुनंदा महोत्सव भव्य झांकी व कलश यात्रा के साथ महोत्सव का हुआ श्रीणेश
चंपावत:पीएम मोदी के जन्मदिन पर चंपावत जिले मे गांव से लेकर शहर तक जले ‘आशीर्वाद के दिये’
बाराकोट:21 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा, बाराकोट का प्रसिद्ध लड़ीधूरा महोत्सव
लोहाघाट में बच्चों में वायरल फीवर का प्रकोप छुट्टी के दिन भी उपचार में जुटे रहे बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर ज्ञान प्रकाश।
लोहाघाट:न्याय पंचायत डुमडाई में खेल महाकुंभ 2026 का हुआ समापन
लोहाघाट:खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए निर्देश
लोहाघाट:जीजीआईसी लोहाघाट में सांप ने छात्रा को डसा। लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में चला उपचार।
बाराकोट:23 व 24 सितंबर को आयोजित होंगी खण्डस्तरीय संस्कृत स्पर्धाएं