Monday 29th of June 2026

ब्रेकिंग

बाराकोट:मौलानी में गुलदार का हमला ग्रामीण की बकरी को उतारा मौत के घाट।

ऐतिहासिक होगा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल का लोहाघाट दौरा। 2027 में होगा सत्ता परिवर्तन: विधा0 अधिकारी।

चंपावत:मुख्यमंत्री की विधानसभा चंपावत से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार को ललकारा

लोहाघाट मे पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत। पालिका अध्यक्ष ने किया शुभारंभ

चंपावत:29 जून को मुख्यमंत्री का चंपावत दौरा जिला चिकित्सालय में एमआरआई मशीन का करेंगे लोकार्पण

सूचना

: चंपावत:प्रेक्षक ने स्ट्रांग रूम और मतगणना स्थल का लिया जायजा अधिकारियों को दिए जरूरी दिशा निर्देश  

Laxman Singh Bisht

Sun, Jun 2, 2024
प्रेक्षक ने स्ट्रांग रूम और मतगणना स्थल का लिया जायजा अधिकारियों को दिए जरूरी दिशा निर्देश प्रेक्षक एम मालथी ने रविवार को लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत स्थानीय गोरल चौड़ मैदान में बनाए गए स्ट्रांग रूम का निरीक्षण कर मतगणना स्थल में की जा रही विभिन्न व्यवस्था पेयजल, बैरिकेडिंग, सुरक्षा व्यवस्था आदि का जायजा लिया एवं ड्यूटी में तैनात सुरक्षा बल के साथ ही अधिकारियों/कर्मचारियों को सतर्कता पूर्वक ड्यूटी करने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 की मतगणना 4 जून को स्थानीय गोरल चौड़ मैदान के निकट नगर पालिका हाल तथा वन पंचायत भवन में होनी है। जिसकी तैयारियों को लेकर आज मा.प्रेक्षक ने निरीक्षण कर मतगणना को लेकर की जा रही समस्त व्यवस्थाओं को देखा एवं अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी, कर्मचारी दिए गए दायित्वों को बिना किसी लापरवाही के पूरा करा। इस मौके पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी हेमंत कुमार वर्मा, एआरओ आकाश जोशी, रिंकु बिष्ट आदि मौजूद रहे।

जरूरी खबरें