Wednesday 8th of July 2026

ब्रेकिंग

विकसित चम्पावत की दिशा में मास्टर प्लान-2041, जनसहभागिता से होगा अंतिम प्रारूप तय: डीएम

बाराकोट:गुलदार का आतंक चूला गाव में गुलदार ने दुधारू गाय को घर के आंगन मे उतारा मौत के घाट।

लोहाघाट:सेवा पखवाड़ा: खूनाबोरा मे डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, मौके पर दिए समाधान के निर्देश।

लोहाघाट:सील में जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार शिविर स्थगित होने पर ग्रामीणों में नाराजगी।

चंपावत:पशुपालन विभाग और आईटीबीपी के एमओयू से पशुपालक समृद्ध: लोहाघाट में 496 किलो जिंदा बकरियों की आपूर्ति

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : चंपावत: अब भाजपा जिला महामंत्री मुकेश कलखुड़िया ने अपनी पत्नी की हार के लिए भाजपा जिला संगठन को बताया जिम्मेदार।

Laxman Singh Bisht

Fri, Aug 1, 2025

भाजपा जिला महामंत्री मुकेश कलखुड़िया ने सोशल मीडिया में पोस्ट किया वायरल भाजपा जिला संगठन पर उठाई उंगली

चंपावत में गर्माई राजनीति
चंपावत में पंचायत चुनाव के नतीजे आते ही भाजपा में घमासान मच गया। भाजपा के कई दिग्गज नेता पंचायत चुनाव में हुई हार के लिए भाजपा जिला संगठन को अपनी हार के लिए जिम्मेदार बता रहे है । जहा भाजपा नेता पूर्व ब्लाक प्रमुख विनीता फर्त्याल ने अपनी हार के लिए भाजपा जिला अध्यक्ष को कसूरवार ठहराते हुए सोशल मीडिया में पोस्ट वायरल की। तो अब वही चंपावत में भाजपा के जिला महामंत्री और मुख्यमंत्री के खासम खास माने जाने वाले मुकेश कलखुड़िया ने क्षेत्र पंचायत चोड़ाख्याली बुनगाख्याली मेरौली से अपनी पत्नी विमला कलखुड़िया की हार के लिए चंपावत भाजपा जिला संगठन को कसूरवार ठहरातें हुए सोशल मीडिया में पोस्ट वायरल की है। जिसमें लिखा है ब्लॉक प्रमुख चंपावत के प्रबल दावेदारों में से एक होना ही मेरी हार की वजह बनी है ।भाजपा जिला चंपावत संगठन द्वारा मुझे हराया गया है। जिला महामंत्री मुकेश कलखुरिया ने अपनी फेसबुक वॉल में लिखा हैहार नहीं मानूंगा, रार नहीं ठानूंगा,

काल के कपाल पर लिखता-मिटाता हूं,

गीत नया गाता हूं।"

("मैं हारा नहीं, बस झुका नहीं था "– ब्लॉक प्रमुख चम्पावत के प्रबल दावेदारों मे से एक होना मेरी हार की वजह बनी।")

(भाजपा जिला चम्पावत संगठन द्वारा मुझे हराया गया है।)

🙏 हार मानकर नहीं, सीख लेकर आगे बढ़ेंगे 🙏

चुनाव परिणाम हमारे पक्ष में नहीं आया, लेकिन जनसेवा का जज़्बा पहले से और मजबूत हुआ है।

मैं सभी मतदाताओं का दिल से आभार व्यक्त करता हूँ – जिन्होंने समर्थन दिया और जिन्होंने आलोचना की, दोनों ने मुझे कुछ नया सिखाया।

यह अंत नहीं, एक नई शुरुआत है।

मैं आपके बीच था, हूं और रहूंगा – आपकी सेवा में, आपकी आवाज़ बनकर।

आप सभी मतदाताओं, समर्थकों और साथियों का धन्यवाद, जिन्होंने मेरे साथ खड़े रहने का साहस दिखाया।

कुल मिलाकर पंचायत चुनाव के नतीजे आने के बाद मुख्यमंत्री की विधानसभा चंपावत में भाजपा में घमासान मचना शुरू हो गया भाजपा नेता अपने हार के लिए जिला संगठन को कसूरवार ठहरा रहे है।

वहीं भाजपा जिला अध्यक्ष गोविंद सामंत ने सभी आरोपो को सिरे से नकार दिया है। उन्होंने कहा उन पर व संगठन पर बेबुनियाद आरोप लगाए जा रहे हैं। संगठन ने भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में जमकर प्रचार किया है।यह जनादेश है हार हो चाहे जीत हो उसे हर किसी को स्वीकार करना पड़ता है। उन्होंने सभी आरोपो को बेबुनियाद बताया है। फिलहाल चंपावत में राजनीति गरमा गई है।

जरूरी खबरें