Monday 22nd of June 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:डूगरी फर्त्याल के बाबा ढेरनाथ मठ में 22 से 30 जून तक शिव महापुराण ज्ञान यज्ञ का आयोजन।

चंपावत:कलश संगीत कला समिति की वार्षिक संगीत प्रतियोगिता में प्रतिभाओं ने बिखेरा सुरों का जादू

लोहाघाट:डीईएफसी सीजन 3 फुटबॉल प्रतियोगिता की चैंपियन बनी फाल्कन फायर। मॉन्स्टर हंटर को दी मात

बाराकोट में गेराज में काम करने वाले मिस्त्री ने फांसी का फंदा लगाकर की आत्महत्या।

लोहाघाट:कूलेंट लीक होने से मरोड़ा खान में खड़ी हुई टनकपुर डिपो की रोडवेज बस।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:दुष्कर्म प्रकरण में नया मोड़: पत्नी-बेटी बोलीं निर्दोष हैं, भगवान करेगा फैसला

Laxman Singh Bisht

Wed, May 6, 2026

दुष्कर्म प्रकरण में नया मोड़: पत्नी-बेटी बोलीं निर्दोष हैं, भगवान करेगा फैसला

चम्पावत कांड में नया दावा: पत्नी-बेटी बोलीं निर्दोष को फंसाया जा रहा

चम्पावत में नाबालिग से दुष्कर्म के सनसनीखेज मामले में अब नया मोड़ सामने आ रहा है। एक ओर जहां पुलिस तीन आरोपियों के विरुद्ध गंभीर धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर जांच में जुटी है, वहीं दूसरी ओर एक आरोपित के पिता के बाद अब एक पत्नी और बेटी ने भावुक होकर भी पूरे प्रकरण को राजनीतिक साज़िश बताते हुए न्याय की गुहार लगाई है।सम्बन्धित प्रकरण में आरोपित की पत्नी और बेटी ने प्रशासन से अपील करते हुए कहा कि मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच कराई जाए, ताकि सच्चाई सामने आ सके। उनका कहना है कि उनके परिवार के सदस्य को सुनियोजित तरीके से इस मामले में फंसाया जा रहा है।आरोपित की बेटी ने दावा किया कि घटना वाली रात उसके माता-पिता साथ ही मौजूद थे। उसने कहा कि उसके पिता को राजनीतिक साज़िश के तहत झूठे मामले में फंसाया जा रहा है।वहीं आरोपित की पत्नी ने भी इसी तरह के आरोप लगाते हुए कहा कि उनके पति निर्दोष हैं और उन्हें षड्यंत्र के तहत बदनाम किया जा रहा है। उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि जिस नाबालिग की बात हो रही है, उसी उम्र की उनकी अपनी पुत्री है, ऐसे में उनके पति पर लगाए गए आरोप निराधार हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें न्याय व्यवस्था और ईश्वर पर पूरा विश्वास है।

इधर, पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मामले की जांच पूरी गंभीरता और निष्पक्षता के साथ की जा रही है। अब तक प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई आगे बढ़ाई जा रही है और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।गौरतलब है कि 06 मई को प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नाबालिग बालिका को बरामद कर उसका मेडिकल परीक्षण कराया। पीड़िता के बयान के आधार पर तीन आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच जारी है।

दुष्कर्म प्रकरण में पिता की गुहार‘अग्निवीर बेटे को मिलना चाहिए न्याय’, बताया राजनीतिक साज़िश

दुष्कर्म केस में सियासी रंग: आरोपी के पिता ने बेटे को बताया निर्दोष, गोल्ज्यू से लगाई गुहार

जनपद में नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के सनसनीखेज मामले में अब एक नया मोड़ सामने आया है। जहां एक ओर पुलिस तीन आरोपियों के विरुद्ध गंभीर धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर जांच में जुटी है, वहीं दूसरी ओर एक आरोपित के पिता राम सिंह ने पूरे प्रकरण को राजनीतिक साज़िश बताते हुए न्याय की गुहार लगाई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी के पिता ने न्याय के देवता गोल्ज्यू महाराज से अपने पुत्र के लिए न्याय की अपील की। उन्होंने दावा किया कि उनका पुत्र निर्दोष है और उसे एक सुनियोजित राजनीतिक षड्यंत्र के तहत फंसाया जा रहा है। पिता का कहना है कि उनका बेटा अग्निवीर योजना के तहत सेना में भर्ती हुआ है और उसका भविष्य उज्ज्वल है, लेकिन कुछ लोगों द्वारा राजनितिक दुर्भावना के चलते उसे इस मामले में घसीटा जा रहा है।उन्होंने प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं समस्त जनता से अपील करते हुए कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए, ताकि सच्चाई सामने आ सके और उनके पुत्र को न्याय मिल सके। पिता ने भावुक होते हुए कहा कि उन्हें न्याय व्यवस्था पर पूर्ण विश्वास है और उम्मीद है कि सच्चाई जल्द उजागर होगी।इधर, पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मामले की जांच पूरी गंभीरता और निष्पक्षता के साथ की जा रही है। अब तक प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई आगे बढ़ाई जा रही है और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।गौरतलब है कि 06 मई को प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नाबालिग बालिका को बरामद कर उसका मेडिकल परीक्षण कराया था। पीड़िता के बयान के आधार पर तीन आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच जारी है।

जरूरी खबरें