रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : चंपावत:स्वाला में खुला राष्ट्रीय राजमार्ग लोगों ने ली राहत की सांस कई घंटे से फंसे थे लोग
Laxman Singh Bisht
Tue, Aug 5, 2025
स्वाला में खुला राष्ट्रीय राजमार्ग लोगों ने ली राहत की सांस कई घंटे से फंसे थे लोग
टनकपुर चंपावत राष्ट्रीय राजमार्ग में आज हुई मूसलाधार बारिश से स्वाला डेंजर जोन में भारी मात्रा में मलवा आ गया। जिस कारण एनएच कई घंटे से बंद पड़ा था। कई वाहन व सैकड़ो यात्री फंसे हुए थे। एनएच की मशीनों के द्वारा शाम लगभग 6:00 बजे के आसपास राष्ट्रीय राजमार्ग को खोल दिया गया और स्वाला में वाहनों की आवाजाही सावधानी पूर्वक शुरू हो गई है। राजमार्ग खुलने के बाद यात्रियों व प्रशासन ने राहत की सांस ली। फिलहाल स्वाला डेंजर जोन में खतरा बना हुआ है। और संतोला में फिलहाल राष्ट्रीय राजमार्ग बंद चल रहा है।