Thursday 14th of May 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:डीएम ने 13.85 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन तहसील भवन का किया स्थलीय निरीक्षण कार्य में तेजी लाने के निर्देश

चंपावत:मां वाराही धाम देवीधुरा को नगर पंचायत बनाने की कवायद तेज

टनकपुर अग्निकांड: जिला प्रशासन ने पीड़ित व्यापारियों को पहुंचाई राहत सामग्री

लोहाघाट:इंटरमीडिएट सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में डीएवी का शानदार प्रदर्शन। हर्षित बने स्कूल टॉपर।

लोहाघाट:ओकलैंड पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों का कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

: चंपावत:तीस हजार से अधिक लोग बने भिगराड़ा ऐड़ी बालकृष्ण मेले के साक्षी।मेले में रंगारंग कार्यक्रमों की मची धूम।महिलाओं ने रविवार की रात भर किया भगवान ऐड़ी का जागरण।मेले के व्यापक स्वरूप को देखते हुए यहां सुविधाओं का विस्तार किया जाना है आवश्यक ।

Laxman Singh Bisht

Mon, Aug 26, 2024
तीस हजार से अधिक लोग बने भिगराड़ा में ऐडी बालकृष्ण मेले के साक्षी। मेले में रंगारंग कार्यक्रमों की मची धूम। चंपावत जिले के भिगराडा में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित होने वाला तीन दिनी ऐडी बालकृष्ण मेले में आज तीस हजार से अधिक लोग भगवान ऐडी एवं बालकृष्ण की झांकीयो के साक्षी बने। दिन में पहले पश्चिमी क्षोर से खरहीं गांव से भगवान ऐडी की शोभायात्रा मंदिर में पहुंची उसके बाद पूर्वी छोर से बालकृष्ण भगवान का की शोभायात्रा पहुंची दोनों शोभायात्राओं के मंदिर में पहुंचते ही पूरी सड़क एवं सभी मार्ग लोगों से भर गए यहां स्थान न होने के कारण पूरा मेला भिगराड़ा- रीठा साहिब सड़क मार्ग में ही आयोजित किया जाता है। भारी भीड़ के कारण लगभग कई घंटे इस मार्ग में यातायात पूरी तरह ठप रहा । मेला आयोजन समिति के अध्यक्ष मुकेश महराना के अनुसार मेले में तीस हजार से अधिक लोग शामिल हुए ।लधियाघाटी का यह एकमात्र मेला होने के कारण यहां लगातार लोगों की भीड़ बढ़ती जा रही है। भारी भीड़ के चलते व्यवस्था बनाने में पुलिस को भी काफी मशक्कत करनी पड़ी ।आज से शुरू हुए व्यापारिक मेले का प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता एवं भाजपा नेता सतीश चंद्र पांडे ने शुभारंभ किया। उन्होंने कहा यह मेला लधिया घाटी क्षेत्र के लोगों के आपसी मेल-जोल धार्मिक एवं सांस्कृतिक भावनाओं का एक ऐसा जीता जागता उदाहरण है, जिसमें सभी लोग तन मन धन से जुट कर इस मेले की महान परंपरा का निर्वाह करते आ रहे हैं मेले मे दूर दूर क्षेत्र से आए व्यापारियों ने दुकाने लगाई हुई थी जिसमे लोगो ने जमकर खरीददारी की। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि गुरुद्वारा प्रबंधक बाबा श्याम सिंह ने भी सभी को अपना आशीर्वाद दिया। इससे पूर्व आयोजन समिति की ओर से मुकेश महराना, सतीश भट्ट ,रमेश भट्ट ,तुलाराम भट्ट, गिरीश भट्ट, कृष्ण चंद्र भट्ट ,ग्राम प्रधान गीता भट्ट, स्वामी जगन्नाथ जी ,दीपक शर्मा, भगवान सिंह कुंवर आदि ने अतिथियों का स्वागत किया संचालन सामाजिक कार्यकर्ता शिवराज सिंह बोहरा ने किया। ऐडी बालकृष्ण मेले में गुरुद्वारा श्री रीठा साहिब की ओर से बाबा श्याम सिंह जी के नेतृत्व में तीर्थ यात्रियों के लिए लंगर के रूप में प्रसाद वितरण किया गया। जिसे हजारों लोगों ने ग्रहण किया, गुरुद्वारा की ओर से लगातार यहां सेवा दी जाती रही है ।आज आयोजन समिति ने बाबा जी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि गुरुद्वारे के कारण ही इस क्षेत्र की देश विदेश में पहचान बनी हुई है ।इस सेवा कार्य मे गुरुद्वारे के सरदार हीरा सिंह, रेशम सिंह, निर्मल सिंह, प्रताप सिंह, सेवा दार गौरी ,धीरा सी, कुंदन सिंह , नरदा, सतनाम सिंह , लक्की कोहली , सुरेश कोहली,हरनेक सिंह "सोनी", विक्की बोहरा, घनश्याम‌ आदि ने सहयोग का हाथ बटाया।

जरूरी खबरें