रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:मिलिट्री हॉस्पिटल पिथौरागढ़ व पंचशूल टस्कर्स ने चंपावत में लगाया निःशुल्क चिकित्सा शिविर
Laxman Singh Bisht
Wed, Sep 17, 2025
.मिलिट्री हॉस्पिटल पिथौरागढ़ व पंचशूल टस्कर्स ने चंपावत में लगाया निःशुल्क चिकित्सा शिविर
300 सौ से अधिक मरीजों का हुआ निशुल्क उपचार
चंपावत में सेना ने एक बार फिर अपने पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के कल्याण के प्रति अपनी अटूट प्रतिबद्धता को दोहराते हुए पंचशूल टस्कर्स ने 161 मिलिट्री हॉस्पिटल, पिथौरागढ़ के सहयोग से पंचशूल ब्रिगेड के तत्वावधान में एक बड़े निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। यह कार्यक्रम चंपावत जिले में आयोजित हुआ। जिसमें पूर्व सैनिक समुदाय से अभूतपूर्व उत्साह और सहभागिता देखने को मिली।बुधवार को मुख्य अतिथि श्वेता पठानिया, वरिष्ठ निदेशक, फैमिली वेलफेयर ऑर्गनाइजेशन पंचशूल ब्रिगेड की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसके बाद मुख्य अतिथि ने निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का निरीक्षण किया। जिसके बाद उन्होंने वीर नारियों शहीद सैनिकों की पत्नियों का सम्मान करते हुए उनके बलिदान को नमन करते हुए सेना की ओर से निरंतर सहयोग का आश्वासन दिया। शिविर में करीब 300 पूर्व सैनिक उनके आश्रित सहित चंपावत, बाराकोट, लोहाघाट और पाटी ब्लॉकों से इस शिविर लोग पहुँचे।
उपस्थित सभी लोगों न कहा कि यह पहल न केवल चिकित्सा सहायता के लिए महत्वपूर्ण रही बल्कि सेना और उसके परिवार के बीच आजीवन संबंध के प्रतीक के रूप में भी सामने आ रही है। शिविर में सामान्य स्वास्थ्य जाँच, जीवनशैली संबंधी रोगों की जाँच तथा स्त्रीरोग विशेषज्ञ की परामर्श सेवाएँ, आंखों की संपूर्ण जांच 161 मिलिट्री हॉस्पिटल व जिला अस्पताल सहित अन्य अनुभवी डॉक्टरों की ओर से की गई। पहली बार नेत्र संबंधी समस्याओं के लिए एक विशेष अनुभाग स्थापित किया गया। जहाँ दोषपूर्ण दृष्टि सहित अन्य नेत्र रोगों से ग्रस्त लोगों को निःशुल्क चश्मे वितरित किए गए। इसके अलावा सभी मरीजों को उनकी पर्ची के अनुसार निःशुल्क दवाइयाँ भी उपलब्ध कराई गईं।
डॉक्टरों और नर्सिंग अधिकारियों ने जन-जागरूकता सत्र भी आयोजित किया गया। जिनमें मधुमेह, उच्च रक्तचाप और रक्ताल्पता जैसी सामान्य स्वास्थ्य समस्याओं से निपटने के लिए संतुलित आहार, रोकथाम संबंधी उपाय और जीवनशैली में सुधार की आवश्यकता पर बल दिया गया। पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों ने इस पहल के लिए भारतीय सेना का आभार व्यक्त किया गया। कहा कि दूरस्थ पर्वतीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के लिए जहाँ गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाएँ सीमित हैं। वहाँ यह शिविर उनके लिए जीवनरेखा साबित हुआ। प्रतिभागियों ने इसे केवल एक चिकित्सा शिविर ही नहीं बल्कि सेना की ओर से निरंतर सहयोग का आश्वासन बताया। इस मौके पर खुशबू राठौर, लेफ्टिनेंट कर्नल भगवती सिंह राठौड़, कैप्टन रणधीर कुमार, पूर्व कर्नल भवानी दत्त जोशी, सीएमओ डॉ देवेश चौहान, सुरेन्द्र सिंह सहित जिला अस्पताल सहित अन्य डॉक्टर मौजूद रहे।
=======
मुख्य अतिथि श्वेता पठानिया ने अपने संबोधन में कहा हमारे पूर्व सैनिक और वीर नारियाँ बलिदान, धैर्य और प्रेरणा के जीवंत प्रतीक हैं। उनके कल्याण और सम्मान को सुनिश्चित करना हमारा पवित्र कर्तव्य है। यह शिविर सेना और उसके पूर्व सैनिकों के बीच अटूट संबंध का प्रमाण है।