Saturday 16th of May 2026

ब्रेकिंग

बाराकोट के पूर्व कनिष्ठ प्रमुख नारायण सिंह अधिकारी का निधन

चंपावत:जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक शिक्षा प्रकाश सिंह जनपांगी का निधन चंपावत शिक्षा विभाग में शोक की लहर

लोहाघाट: राय नगर चौड़ी में गुलदार का आतंक जारी निराश्रित गोवंश को बनाया शिकार। घर से खींच ले गया गुलदार।

चंपावत:खिरद्वारी की महिलाओं की समस्या का डीएम ने किया समाधान जल्द टनकपुर से मिलेगी गैस रिफिलिंग सुविधा

टिहरी: अतिवृष्टि से बिलोंदी पुल में भारी मलवा आने से दुकानों में घुसा मलवा लोगों ने भाग कर बचाई जान

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:डीएम की अध्यक्षता में जवाहर नवोदय विद्यालय की वीएमसी, वीएसी एवं डीएलएमसी की बैठक संपन्न

Laxman Singh Bisht

Thu, Nov 6, 2025

डीएम की अध्यक्षता में जवाहर नवोदय विद्यालय की वीएमसी, वीएसी एवं डीएलएमसी की बैठक संपन्न

शिक्षा को व्यवहारिक, नवाचारपरक और मूल अवधारणाओं पर आधारित बनाने पर दिया गया जोरजवाहर नवोदय विद्यालय (जेएनवी) के शैक्षिक, प्रशासनिक एवं विकास कार्यों की समीक्षा हेतु वर्ष 2025 के लिए वी.एम.सी. (विद्यालय प्रबंधन समिति), वी.ए.सी. (विद्यालय सलाहकार समिति) एवं डी.एल.एम.सी. (जिला स्तरीय अनुश्रवण समिति) की एक संयुक्त बैठक आज जिला कार्यालय सभागार में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी एवं समिति के अध्यक्ष मनीष कुमार ने की।बैठक में विद्यालय के शैक्षणिक मानकों को और बेहतर बनाने, आधारभूत संरचना के विकास तथा छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास से संबंधित महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर विस्तृत चर्चा की गई।विद्यालय के प्रधानाचार्य कमल तिवारी ने अवगत कराया कि वर्तमान में जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 से 12 तक कुल 500 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं, जिनमें 306 बालक एवं 194 बालिकाएं सम्मिलित हैं।जिलाधिकारी मनीष कुमार ने विद्यालय के शैक्षणिक प्रदर्शन की समीक्षा करते हुए सभी विषयों के परिणामों में और सुधार लाने के निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से गणित विषय के परिणामों को और बेहतर करने पर बल दिया। उन्होंने शिक्षकों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, छात्रों के व्यक्तिगत मार्गदर्शन और व्यवहारिक शिक्षा पर विशेष ध्यान देने को कहा।जिलाधिकारी ने कहा कि बच्चों को केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित न रखकर उन्हें वास्तविक जीवन से जोड़ना आवश्यक है। उन्होंने निर्देश दिए कि विद्यार्थियों को कृषि, बागवानी, मशीनों के संचालन, तथा दैनिक क्रियाकलापों जैसे बिजली बिल जमा करना, बैंकिंग कार्य, सरकारी कार्यालयों की कार्यप्रणाली आदि का hands-on training दिया जाए, ताकि वे व्यवहारिक अनुभव प्राप्त कर सकें। साथ ही, उन्होंने विद्यार्थियों को नशामुक्त जीवन के प्रति जागरूक करने पर विशेष बल दिया।

जिलाधिकारी ने विद्यालय में कूड़ा निस्तारण व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश प्रधानाचार्य एवं ए.एम.ए. जिला पंचायत को दिए।उन्होंने विद्यालय में मानसिक स्वास्थ्य (Mental Health) पर नियमित काउंसिलिंग सत्र आयोजित करने, छात्रों में रुचि आधारित हॉबी विकसित कराने, आउटडोर गतिविधियाँ बढ़ाने, साइबर सुरक्षा (Cyber Security) और वित्तीय साक्षरता (Financial Planning) पर विशेष सत्र आयोजित करने के निर्देश दिए। साथ ही, सभी छात्रों के बैंक खाते खुलवाकर बचत की आदत विकसित करने और बच्चों की पर्सनल ग्रूमिंग पर विशेष ध्यान देने के निर्देश भी दिए।इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी कृष्णा नाथ गोस्वामी ने कहा कि शिक्षा को शारीरिक केंद्रित नहीं बल्कि मस्तिष्क केंद्रित बनाया जाए तथा विद्यार्थियों की मूल अवधारणाओं को मजबूत करने पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए।

साथ ही बैठक में यह भी अवगत कराया गया कि सितम्बर 2024 में जवाहर नवोदय विद्यालय, चम्पावत को Green Rating for Integrated Habitat Assessment (GRIHA) द्वारा प्रमाणित किया गया, जिससे यह जनपद का प्रथम विद्यालय बना जिसने यह उपलब्धि प्राप्त की।बैठक में मुख्य शिक्षा अधिकारी मेहरबान सिंह बिष्ट, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ इंद्रजीत पांडे, जिला पूर्ति अधिकारी प्रियंका भट्ट, वीएमसी, वीएसी एवं डीएलएमसी के सम्मानित सदस्य, संबंधित विभागों के अधिकारी, विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षक- अध्यापक समिति के सदस्य एवं शिक्षक-स्टाफ उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें