रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत: भैरवा टैक्सी स्टैंड के पास किराने की दुकान में भीषण आग लाखों रुपए का नुकसान
Laxman Singh Bisht
चंपावत भैरवा टैक्सी स्टैंड के पास है किराने की दुकान में भीषण आग लाखों रुपए का नुकसान
व्यापारी ने जिला प्रशासन से उचित जांच और मुआवजे की मांग उठाई
चंपावत के भैरवा टैक्सी स्टैंड के समीप स्थित राकेश तड़ागी की दुकान में रविवार देर रात भीषण आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि दुकान में रखा फ्रिज, अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान, फर्नीचर तथा जरूरी सामग्री पूरी तरह नष्ट हो गई। आग की घटना में दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे और उनका पूरा सिस्टम भी जल गया, जिससे घटना के तत्काल कारणों का पता लगाना मुश्किल हो गया है।दुकान संचालक राकेश तड़ागी का आरोप है कि आग सामान्य हादसा नहीं, बल्कि सुनियोजित तरीके से लगाई गई प्रतीत होती है। उनका कहना है कि दुकान के तीन अलग-अलग स्थानों पर आग लगाए जाने के संकेत मिले हैं, जिसके चलते आग ने तेजी से पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया।व्यापारी ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष और गहन जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। उनका कहना है कि “दूध का दूध और पानी का पानी होना चाहिए, ताकि घटना की सच्चाई सामने आ सके।”घटना की सूचना मिलने पर संबंधित विभाग और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा स्थिति का जायजा लिया। प्रारंभिक स्तर पर आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही आग लगने के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।इस घटना से क्षेत्र के व्यापारियों में भी चिंता का माहौल है। सभी की निगाहें अब प्रशासनिक जांच पर टिकी हैं, जिससे यह स्पष्ट हो सके कि आग दुर्घटनावश लगी या इसके पीछे कोई साजिश थी।
विज्ञापन
लोहाघाट:राज्य आंदोलनकारियो की पीड़ा मुख्यमंत्री के नाम राज्य आंदोलनकारी भूपेंद्र देव ( ताऊ )का खुला पत्र अब तारीख नहीं, न्याय चाहिए!
लोहाघाट:झूमाधुरी धाम में चला स्वच्छता अभियान, आइटीबीपी और ग्रामीणों ने मिलकर साफ किए मंदिर परिसर व रास्ते
बाराकोट:काकड़ के पूर्व सरपंच व प्रगतिशील किसान चंद्र सिंह अधिकारी का निधन।
लोहाघाट:साधु के भेष में बिना सत्यापन घूम रहे 02 व्यक्तियों का पुलिस एक्ट में चालान
चंपावत:पुनौली कृषि उपकरण प्रकरण की जांच में विधायक के आरोपों की पुष्टि नहीं, भौतिक सत्यापन में मौके पर मिले सभी उपकरण
लोहाघाट:ढोल नगाड़ों के साथ निकले मां भगवती के डोले। झूमाधूरी मेला 2026 का समापन।
पिथौरागढ़:14 वर्षीय इकलौते बेटे की मौत के सदमे से माँ ने सरयू नदी में छलांग लगाकर दी जान।
बाराकोट के कामाजूला में गहरी खाई में गिरी पिकअप एक की मौत एक गंभीर हायर सेंटर रेफर्।
लोहाघाट बाईपास में प्रस्तावित टनल निर्माण हेतु प्रक्रिया शुरू मिट्टी की होने लगी जांच। दो टनल है प्रस्तावित।
लोहाघाट:उप जिला चिकित्सालय लोहाघाट में अल्ट्रासाउंड जांच हेतु तीनों विकासखंडों का साप्ताहिक रोस्टर जारी।