रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:उत्तराखंड की लोक संस्कृति की पहचान है चंपावत का मां नंदा सुनंदा महोत्सव भव्य झांकी व कलश यात्रा के साथ महोत्सव का हुआ श्रीणेश
Laxman Singh Bisht
उत्तराखंड की लोक संस्कृति की पहचान है चंपावत का मां नंदा सुनंदा महोत्सव

भव्य झांकी व कलश यात्रा के साथ महोत्सव का हुआ श्रीणेश
डीएम मनीष कुमार ने हरी झंडी दिखाकर महोत्सव का किया शुभारम्भ

चंपावत नगर के प्राचीन बालेश्वर महादेव मंदिर में मां नंदा सुनंदा महोत्सव का भव्य झांकियां कलश यात्रा के साथ शुभारम्भ हो गया है। इस दौरान जिलाधिकारी मनीष कुमार ने मंदिर परिसर से हरी झंडी दिखाकर झांकियों को रवाना किया। स्कूली बच्चों की ओर से निकाली गई झांकियों ने सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। वृहस्पतिवार को प्राचीन बालेश्व मंदिर से सात दिवसीय मां नंदा सुनंदा महोत्सव का जिलाधिकारी मनीष कुमार ने शुभारम्भ किया। इस दौरान बालेश्वर मंदिर से तल्लीहाट, भैरवा, मादली, जीआईसी, बस स्टेशन होत हुए झांकियां मुख्य मोटर स्टेशन पहुंची। मोटर स्टेशन में स्कूली बच्चों ने झांकियों के माध्यम से उत्तराखंड की संस्कृति से सबको रूबरू कराया। जिससे चंपावत नगर क्षेत्र में माहौल भक्तिमय हो गया। झांकियों में मल्लीकार्जुन स्कूल, होली फैत स्कूल, माॅडन इंटर नेशनल स्कूल, उदयन स्कूल, यूसीएसएस स्कूल सहित अन्य स्कूलों के बच्चों ने प्रतिभाग किया। जिलाधिकारी मनीष कुमार ने कहा कि यह पारंपरिक महोत्सव हमारी सांस्कृतिक पहचान का अभिन्न अंग है। और स्कूली बच्चों की सक्रिय भागीदारी यह दर्शाती है कि हमारी उत्तराखंड की परंपरा को दर्शाता है कहां प्राचीन बालेश्वर मंदिर चंपावत व उत्तराखंड की पहचान है। महोत्सव समिति अध्यक्ष विजय वर्मा ने बताया कि वृहस्पतिवार को महंत पवन गिरी ने गणेश पूजन, मातृ पूजन नव गृहपूजन सहित अन्य कार्यक्रम समपन्न कराए। जिसके बाद भव्य कलश यात्रा व झांकी का आयोजन किया गया। बताया कि वर्ष 2007 से चंपावत में इस महोत्सव का अयोजन लगातार किया जा रहा है। बताया कि 22 सितम्बर को महोत्सव का समापन किया जाएगा। झांकियां को देखने के लिए हजारों तादात में लोग पहुंचे। कार्यक्रम का संचालन अशोक वर्मा ने किया। इस दौरान इस मौके पर उपाध्यक्ष विकास साह,दायित्वधारी मुकेश महराना, श्याम नारायण पाण्डे, रोहित बिष्ट, ब्लॉक प्रमुख अंचला बोहरा, पालिका अध्यक्ष प्रेमा पांडे, प्रदेश मंत्री अनुसूचित मोर्चा सूरज प्रहरी, प्रकाश पाण्डे, निर्मल पुनेठा, मानेश्वर मंदिर के महंत धर्मराज पूरी महाराज, बहादुर फत्र्याल, संतोष पाण्डे, कैलाश अधिकारी, मनीष महर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
चंपावत:पीएम मोदी के जन्मदिन पर चंपावत जिले मे गांव से लेकर शहर तक जले ‘आशीर्वाद के दिये’
बाराकोट:21 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा, बाराकोट का प्रसिद्ध लड़ीधूरा महोत्सव
लोहाघाट में बच्चों में वायरल फीवर का प्रकोप छुट्टी के दिन भी उपचार में जुटे रहे बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर ज्ञान प्रकाश।
लोहाघाट:न्याय पंचायत डुमडाई में खेल महाकुंभ 2026 का हुआ समापन
लोहाघाट:खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए निर्देश
लोहाघाट:जीजीआईसी लोहाघाट में सांप ने छात्रा को डसा। लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में चला उपचार।
बाराकोट:23 व 24 सितंबर को आयोजित होंगी खण्डस्तरीय संस्कृत स्पर्धाएं
लोहाघाट के पाटन कनेड़ा में ततैयों से वन विभाग ने दिलाई राहत
लोहाघाट:सीमांत क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं का अल्ट्रासाउंड में नंबर न आने पर ग्राम प्रधानों ने जताई नाराजगी।