रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर जीआईसी सिफ्टी में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजनl
Laxman Singh Bisht
Sat, Oct 11, 2025
अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर जीआईसी सिफ्टी में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चम्पावत के निर्देशानुसार आज दिनांक 11 अक्टूबर को अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर राजकीय इंटर कॉलेज सिप्टी (चंपावत) में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम प्रधानाचार्य सामसर्वा आर्य की अध्यक्षता में अधिकार मित्र गोविंद सिंह महर के द्वारा विद्यालय में उपस्थित छात्र एवं छात्राओं को बालिकाओं के अधिकार, शिक्षा का अधिकार, स्वास्थ्य और सुरक्षा का अधिकार, और आत्म निर्भरता व सम्मान, तथा लड़कियों के प्रति होने वाली असमानताओं को खत्म करने संबंधी जानकारी दी गयी। कहा सशक्त लड़कियां सशक्त भविष्य का निर्माण करती है तथा हर लड़की सम्मान अवसर की हकदार हैं तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के बारे में बताया तथा जागरूक किया।