Monday 6th of July 2026

ब्रेकिंग

मुंबई में प्रवासी उत्तराखंड वासियों से सीएम धामी का आत्मीय संवाद, विकास यात्रा और भविष्य के विजन को किया साझा

चंपावत:प्रधानमंत्री आवास योजना सत्यापन छूटे हुए पात्रों को मिलेगा लाभ: सीडीओ

लोहाघाट:16 साल नौकरी के बाद भोजन माता को किया नौकरी से बाहर। भोजन माता की डीएम से गुहार

चंपावत:ईजरखन्दक चौड़ायाख्याली मोटर मार्ग के सुधारीकरण एवं डामरीकरण को मिली 121.31 लाख की स्वीकृति

चंपावत:यूपीसीएल कार्यालय मे डीएम का छापा अधिशासी अभियंता सहित छह अनुपस्थित स्पष्टीकरण तलब

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:स्वाला मे सड़क बंद बड़े वाहन बाया हल्द्वानी छोटे वाहनो का बाया सिफ्टी होगा संचालन।

Laxman Singh Bisht

Sat, Aug 30, 2025

स्वाला मे सड़क बंद होने से बड़े वाहन बाया हल्द्वानी छोटे वाहनो का बाया सिफ्टी होगा संचालन।टनकपुर पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग के स्वाला डेंजर जोन में भारी बोल्डर आने के कारण कल से राष्ट्रीय राजमार्ग बंद पड़ा हुआ है।सड़क को खोलने का कार्य लगातार जारी है। चंपावत पुलिस ने वाहनों व यात्रियों की जानमाल की सुरक्षा को देखते हुए टनकपुर-चम्पावत-पिथौरागढ, पिथौरागढ- चम्पावत –टनकपुर, मैदानी क्षेत्र तथा मैदानी क्षेत्र से पिथौरागढ , चम्पावत आने वाले बड़े /छोटे वाहनों हेतु यातायात चार्ट तैयार किया है तथा जनता से नहीं यातायात व्यवस्था का पालन कर व्यवस्था बनाने में सहयोग की अपील की है।

*बड़े वाहन/भारवाहक वाहन हेतु निर्देश*

▶️*चम्पावत से टनकपुर जाने वाले बड़े वाहन बनलेख से आगे नहीं छोड़े जायेगें*

▶️*टनकपुर से चम्पावत आने वाले बड़े वाहन ककरालीगेट से आगे नहीं छोड़े जायेगें*।

▶️आपकी असुविधा के लिए खेद है, किन्तु यह व्यवस्था आपकी सुरक्षा की दृष्टि से आवश्यक है । कृपया यातायात व्यवस्था बनाने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।

🚨जनता से अपील:

▶️अनावश्यक यात्रा से बचें।

▶️अति आवश्यक स्थिति में ही यात्रा करें और प्रस्थान से पूर्व मार्ग की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त करें।

▶️वर्षा और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में सतर्क रहें।

🚨अति आवश्यक स्थिति में निम्न डाइवर्जन रूट का पालन करें।

छोटे वाहनों हेतु डाइवर्जन रूट-

👉टनकपुर से चम्पावत आने वाले छोटे वाहन अमोड़ी-सिप्टी-बनलेख होते हुए चम्पावत आयेगें।

👉चम्पावत से टनकपुर जाने वाले छोटे वाहन बनलेख-सिप्टी-अमोड़ी होते हुए टनकपुर जायेगें।

🚨बड़े वाहनों हेतु डाइवर्जन रूट-

👉पिथौरागढ –मैदानी क्षेत्र/टनकपुर को जाने वाले बड़े वाहन A- घाट-दन्या-अल्मोड़ा-हल्द्वानी

B- घाट- देवीधुरा-शहरफाटक-हल्द्वानी से होते हुए जायेंगें

👉मैदानी क्षेत्र से पिथौरागढ/चम्पावत आने वाले बड़े वाहन A-हल्द्वानी-अल्मोड़ा-दन्या-घाट

B- हल्द्वानी-शहरफाटक-देवीधुरा-घाट होते हुए आयेगें

👉टनकपुर से चम्पावत आने वाले बड़े वाहन हल्द्वानी-शहरफाटक-देवीधुरा होते हुए चम्पावत आयेंगे

👉-चम्पावत –टनकपुर जाने वाले बड़े वाहन देवीधुरा-शहरफाटक-हल्द्वानी होते हुए टनकपुर जायेंगे।

🚨आपातकालीन संपर्क नंबर –

 पुलिस कंट्रोल रूम:-112, 9411112984, 05965,230276

 आपदा कंट्रोल रूम: 7895318895

जरूरी खबरें