Saturday 16th of May 2026

ब्रेकिंग

बाराकोट के पूर्व कनिष्ठ प्रमुख नारायण सिंह अधिकारी का निधन

चंपावत:जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक शिक्षा प्रकाश सिंह जनपांगी का निधन चंपावत शिक्षा विभाग में शोक की लहर

लोहाघाट: राय नगर चौड़ी में गुलदार का आतंक जारी निराश्रित गोवंश को बनाया शिकार। घर से खींच ले गया गुलदार।

चंपावत:खिरद्वारी की महिलाओं की समस्या का डीएम ने किया समाधान जल्द टनकपुर से मिलेगी गैस रिफिलिंग सुविधा

टिहरी: अतिवृष्टि से बिलोंदी पुल में भारी मलवा आने से दुकानों में घुसा मलवा लोगों ने भाग कर बचाई जान

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:कुमाऊँ विश्वविद्यालय नैनीताल के 20वें दीक्षान्त में केशव दत्त जोशी को डॉक्टर की डिग्री से सम्मानित किया गया-

Laxman Singh Bisht

Wed, Nov 5, 2025

कुमाऊँ विश्वविद्यालय नैनीताल के 20वें दीक्षान्त में केशव दत्त जोशी को डॉक्टर की डिग्री से सम्मानित किया गया-माँ भगवती धाम क्वारसिंह अमोड़ी के केशव दत्त जोशी पुत्र श्री घनश्याम जोशी को 3 एवं 4 नवम्बर 2025 को कुमाऊँ विश्वविद्यालय नैनीताल के 20वें दीक्षान्त समारोह में भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू की उपस्थिति में उनके द्वारा किये गए शोधकार्य के लिए डॉक्टर की डिग्री देकर सम्मानित किया गया। डॉ0 जोशी ने अपना शोधकार्य कुमाऊँ विश्वविद्यालय की प्रख्यात् विदुषी प्रो0 लज्जा पन्त (भट्ट) के निर्देशन में सम्पन्न किया । कक्षा पाँचवी तक की शिक्षा प्राइमरी पाठशाला लड़ाबोरा क्वारसिंह से प्राप्त करने के उपरान्त डॉ0 जोशी ने कक्षा 6 से स्नातक तक दिल्लीस्थ शारदा देवी संस्कृत विद्यापीठ दरियागंज से प्राप्त करने के उपरान्त दिल्ली विश्वविद्यालय से एम ए संस्कृत परीक्षा प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण की । योग, हिन्दी एवं संस्कृत तीन विषयों में एम ए करने के साथ ही बीएड, यूटेट, सीटेट, यूसेट,नेट आदि राज्यस्तरीय एवं राष्ट्रीय परीक्षाओं को उत्तीर्ण करने के साथ साथ लगभग 40 से अधिक राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय शोधसंगोष्ठी, कार्यशाला, व्य्याख्यामाला आदि में शोधपत्र प्रस्तुति, मुख्यवक्ता, संयोजक एवं प्रतिभागी आदि के रूप में प्रतिभाग करने के साथ ही लगभग 12 यूजीसी केयर लिस्टिड, पीयर रीब्यूड रिसर्च पेपर एवं आई एस बी एन बुक में शोधलेख आदि प्रकाशित कर चुके हैं। विद्यार्थी जीवन में लगभग 158 से अधिक प्रतियोगिताओं में प्रथम,द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने से साथ ही संगीत विषय से चार वर्ष का डिप्लोमा भी किया है । इस प्रकार एक सामान्य गाँव से आने वाले डॉ0 जोशी ने प्रथम कक्षा से पी-एच डी0 तक की उपलब्धि प्राप्त करने के लिए उसका श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों,मित्रों व पारिवारिक सदस्यों विशेषरूप से अपनी पत्नी श्रीमती पूजा जोशी को दिया । प्राथमिक से उच्चशिक्षा तक शिक्षा प्रदान करने वाले अपने समस्त गुरुजनों को उक्त उपलब्धियों के लिए प्रणति पूर्वक उनका आभार व्यक्त किया । डॉ0 जोशी विगत 10 वर्षों से उच्चशिक्षा विभाग में संविदा के तहद सहायक प्राध्यापक संस्कृत के रूप में राजकीय महाविद्यालय जैंती,अल्मोड़ा में कार्यरत हैं। जबकि मार्च 2021 तक इन्होंने राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय,बेरीनाग में अध्यापन कार्य किया इस उपलब्धि के लिए उनके माता-पिता,सास-ससुर जी, ताऊ व चाचा जी आदि के साथ ही उत्तराखण्ड के सहप्रान्त प्रचारक श्री चन्द्र शेखर जोशी जी व समस्त भ्रातृगण सहित क्षेत्रीय जनता, ग्राम प्रधान छटकोट श्रीमती रेखा बोहरा , दीपक बोहरा , व समाजसेवी कैलाश चन्याल ने भूरि-भूरि प्रशंसा की ।

जरूरी खबरें