Wednesday 8th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट की नुज़ूल भूमि में हो रहे नए निर्माण तथा अतिक्रमण किए जाएंगे ध्वस्त :डीएम

दून:वात्सल्य योजना के तहत 4 करोड़ 39 लाख खातों में ट्रांसफर

विकसित चम्पावत की दिशा में मास्टर प्लान-2041, जनसहभागिता से होगा अंतिम प्रारूप तय: डीएम

बाराकोट:गुलदार का आतंक चूला गाव में गुलदार ने दुधारू गाय को घर के आंगन मे उतारा मौत के घाट।

लोहाघाट:सेवा पखवाड़ा: खूनाबोरा मे डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, मौके पर दिए समाधान के निर्देश।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : चंपावत:जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश 2025: कक्षा 9वीं एवं 11वीं में दाखिले हेतु ऑनलाइन आवेदन शुरू

Laxman Singh Bisht

Tue, Jul 29, 2025

जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश 2025: कक्षा 9वीं एवं 11वीं में दाखिले हेतु ऑनलाइन आवेदन शुरूचंपावत जवाहर नवोदय विद्यालय, चंपावत में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 9वीं और 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया आरंभ हो गई है। विद्यालय के प्राचार्य के.के. तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी नवोदय विद्यालय समिति द्वारा आयोजित पार्श्व प्रवेश चयन परीक्षा 2026 के माध्यम से प्रवेश प्राप्त कर सकते हैं। तिवारी ने बताया कि आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे। अभ्यर्थी अपने अभिभावकों की सहायता से निम्नलिखित वेबसाइटों पर जाकर आवेदन कर सकते हैं:

http://cbseitms.rcil.gov.in/nvs/

https://navodaya.gov.in/

ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 23 सितंबर 2025 निर्धारित की गई है, जबकि प्रवेश परीक्षा का आयोजन 07 फरवरी 2026 (शनिवार) को किया जाएगा।प्राचार्य ने बताया कि चयन पूरी तरह मेरिट आधारित होगा और पार्श्व प्रवेश चयन परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। अभिभावकों से अनुरोध है कि वे समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर अपने पाल्यो को इस उत्कृष्ट शैक्षणिक अवसर से लाभान्वित करें।

जरूरी खबरें