Sunday 28th of June 2026

ब्रेकिंग

ऐतिहासिक होगा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल का लोहाघाट दौरा। 2027 में होगा सत्ता परिवर्तन: विधा0 अधिकारी।

चंपावत:मुख्यमंत्री की विधानसभा चंपावत से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार को ललकारा

लोहाघाट मे पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत। पालिका अध्यक्ष ने किया शुभारंभ

चंपावत:29 जून को मुख्यमंत्री का चंपावत दौरा जिला चिकित्सालय में एमआरआई मशीन का करेंगे लोकार्पण

सजग इंडिया के अध्यक्ष ललित जोशी को मिला भारत सरकार का ‘नशा मुक्त मित्र अवार्ड 2026

सूचना

रिपोर्ट : जगदीश जोशी : चंपावत:कल ईजड़ा और पोखरी (धुनाघाट) में लगेगा “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” बहुउद्देशीय शिविर

Laxman Singh Bisht

Wed, Jan 28, 2026

कल ईजड़ा और पोखरी (धुनाघाट) में लगेगा “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” बहुउद्देशीय शिविरराज्य सरकार की महत्वाकांक्षी पहल “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान के अंतर्गत जनपद चम्पावत में 17 दिसंबर 2025 से 30 जनवरी 2026 तक विभिन्न ग्राम पंचायतों एवं न्याय पंचायतों में बहुउद्देशीय शिविरों/कैंपों का आयोजन किया जा रहा है।

*शिविर का विवरण*

दिनांक: 29 जनवरी, 2026 (गुरूवार)*

विकासखंड पाटी के न्याय पंचायत कमलेख

स्थान- राजकीय प्राथमिक विद्यालय, पोखरी, धुनाघाट*

विकासखंड बराकोट के न्याय पंचायत रैघाव*

स्थान- पं दीन दयाल उपाध्याय राजकीय इण्टर कॉलेज इन्द्रपुरी, ईजडा*

अभियान के प्रभावी एवं सफल क्रियान्वयन हेतु जिलाधिकारी मनीष कुमार द्वारा समस्त संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे निर्धारित तिथियों एवं स्थलों पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहकर पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से आच्छादित करें तथा प्राप्त शिकायतों एवं समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित करें।

शिविर में राजस्व, पंचायती राज, कृषि एवं कृषक कल्याण, पेयजल, समाज कल्याण, महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास, उद्यान, सहकारिता, लोक निर्माण विभाग, स्वास्थ्य, शिक्षा, पशुपालन, मत्स्य, दुग्ध विकास, ग्राम्य विकास, कौशल विकास एवं सेवायोजन, बैंक एवं वित्तीय सेवाएं, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, सैनिक कल्याण सहित कुल 23 विभागों की सेवाओं का सीधा लाभ आमजन को प्रदान किया जाएगा।जिलाधिकारी मनीष कुमार ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शिविर में प्रतिभाग कर केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाएं तथा अपनी समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी समाधान मौके पर ही सुनिश्चित कराएं।

जरूरी खबरें