रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : चंपावत:अंतर्राष्ट्रीय महिला काव्य मंच चंपावत ने मासिक काव्य गोष्ठी का किया आयोजन
Laxman Singh Bisht
अंतर्राष्ट्रीय महिला काव्य मंच चंपावत ने मासिक काव्य गोष्ठी का किया आयोजन
महिला रचनाकारोंने एक से बढ़कर एक रचनाओं की दी प्रस्तुति
अंतराष्ट्रीय महिला काव्य मंच जिला चंपावत इकाई की मासिक काव्य गोष्ठी 23 अगस्त को आयोजित की गई।गोष्ठी की अध्यक्षता व सरस्वती वंदना सोनिया आर्या द्वारा की गई। काव्य गोष्ठी का शुभारंभ मुख्य अतिथि निशा अतुल्य व विशिष्ट अतिथि कमला वेदी के द्वारा किया गया।मंच पर सभी महिला रचनाकारों ने एक से बढ़कर एक रचनाएं प्रस्तुत की।
रचनाकारों में -हेमा जोशी , हेमा राय , बीना जोशी , बबीता जोशी , कविता जोशी , जानकी चतुर्वेदी , कविता भट्ट , हिमांशी बोहरा , नीरजा गहतोड़ी , दीपा पाण्डे , ज्योति पांडे , अंजलि कार्की के द्वारा बेहतरीन काव्य पाठ किया गया। महिला रचनाकारों ने कहा सोनिया आर्य न केवल चंपावत जिले की महिलाओं को जोड़ने व मंच तक लाने का काम कर रही हैं बल्कि अन्य साझा संकलन में भी चंपावत जिले की महिलाओं की रचनाओं को प्रकाशित उनके द्वारा किया जा रहा हैं। सोनिया आर्य का कहना है कि आजकल महिलाएं कई तनाव भरी परेशानियों से भी जूझ रही हैं। ऐसे में अपने भावों को व सामाजिक परिवर्तनों को कलम के ज़रिए जनमानस तक लेकर आने से उनकी लेखनी को नए आयाम मिलते हैं।
सोनिया आर्य ने कहा कि वे हर उस महिला को आगे लाना चाहती हैं। जो अपने शब्दों को मन के भीतर ही रखती हैं।शब्दों को मन से बाहर नहीं निकाल पाती है।और कोरे कागज पर अक्षरों को नहीं उकेर पाती हैं। वहीं लोगों के द्वारा भी सोनिया आर्य के इन प्रयासों की सराहना की गई है।
विज्ञापन
बाराकोट:ग्राम सभा काकड़ के 41 वर्षीय बीर के देव डांगर संजय सिंह अधिकारी का आकस्मिक निधन क्षेत्र में शोक की लहर।
बाराकोट (चंपावत):टूटी छत के नीचे तीन बच्चों के साथ रहने को मजबूर ग्यूनाड़ा की मनीषा जोशी जिलाधिकारी से मदद की गुहार।
चंपावत:जनपद के 681 आंगनबाड़ी केन्द्रों में वृहद स्तर पर आयोजित होगी “आंगन मिलन सेवा”: रेखा आर्य
पाटी (चंपावत):ग्रामीणों ने श्रमदान कर खोली बांस बसवाड़ी गर्शलेख सड़क सरकार की नाकामी की उजागर पक्की सड़क के लिए जूझते ग्रामीण।
लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर लोहाघाट क्षेत्र की सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने का कार्य तेज़, विभिन्न मोटर मार्गों पर किया गया पैच वर्क
डॉ0सोनाली ने जिला चिकित्सालय में एक ही दिन में किए 55 अल्ट्रासाउंड, मरीजों को मिली राहत
चंपावत:गड्ढामुक्त सड़कों को लेकर जिलाधिकारी ने ली समीक्षा बैठक, संबंधित विभागों को दिए शीघ्र मरम्मत के निर्देश
चंपावत:अंकिता भंडारी को न्याय की मांग को लेकर कांग्रेस का हल्ला बोल किया प्रदर्शन सरकार के खिलाफ की नारेबाजी, प्रदेश में महिला उत्पीड़न के मामले बढ़ने का आरोप।
लोहाघाट:भाजपा में शामिल ग्राम प्रधान फिर वापस लौटे कांग्रेस में दर्जनों लोगों ने ली कांग्रेस की सदस्यता।
लोहाघाट :बड़ौली सुद्रका में जंगल के बीच रातों-रात काट दी गई सड़क पेड़ों को बड़ा नुकसान