Tuesday 7th of July 2026

ब्रेकिंग

मुंबई में प्रवासी उत्तराखंड वासियों से सीएम धामी का आत्मीय संवाद, विकास यात्रा और भविष्य के विजन को किया साझा

चंपावत:प्रधानमंत्री आवास योजना सत्यापन छूटे हुए पात्रों को मिलेगा लाभ: सीडीओ

लोहाघाट:16 साल नौकरी के बाद भोजन माता को किया नौकरी से बाहर। भोजन माता की डीएम से गुहार

चंपावत:ईजरखन्दक चौड़ायाख्याली मोटर मार्ग के सुधारीकरण एवं डामरीकरण को मिली 121.31 लाख की स्वीकृति

चंपावत:यूपीसीएल कार्यालय मे डीएम का छापा अधिशासी अभियंता सहित छह अनुपस्थित स्पष्टीकरण तलब

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : चंपावत:अंतर्राष्ट्रीय महिला काव्य मंच चंपावत ने मासिक काव्य गोष्ठी का किया आयोजन

Laxman Singh Bisht

Sun, Aug 24, 2025

अंतर्राष्ट्रीय महिला काव्य मंच चंपावत ने मासिक काव्य गोष्ठी का किया आयोजन

महिला रचनाकारोंने एक से बढ़कर एक रचनाओं की दी प्रस्तुतिअंतराष्ट्रीय महिला काव्य मंच जिला चंपावत इकाई की मासिक काव्य गोष्ठी 23 अगस्त को आयोजित की गई।गोष्ठी की अध्यक्षता व सरस्वती वंदना सोनिया आर्या द्वारा की गई। काव्य गोष्ठी का शुभारंभ मुख्य अतिथि निशा अतुल्य व विशिष्ट अतिथि कमला वेदी के द्वारा किया गया।मंच पर सभी महिला रचनाकारों ने एक से बढ़कर एक रचनाएं प्रस्तुत की।

रचनाकारों में -हेमा जोशी , हेमा राय , बीना जोशी , बबीता जोशी , कविता जोशी , जानकी चतुर्वेदी , कविता भट्ट , हिमांशी बोहरा , नीरजा गहतोड़ी , दीपा पाण्डे , ज्योति पांडे , अंजलि कार्की के द्वारा बेहतरीन काव्य पाठ किया गया। महिला रचनाकारों ने कहा सोनिया आर्य न केवल चंपावत जिले की महिलाओं को जोड़ने व मंच तक लाने का काम कर रही हैं बल्कि अन्य साझा संकलन में भी चंपावत जिले की महिलाओं की रचनाओं को प्रकाशित उनके द्वारा किया जा रहा हैं। सोनिया आर्य का कहना है कि आजकल महिलाएं कई तनाव भरी परेशानियों से भी जूझ रही हैं। ऐसे में अपने भावों को व सामाजिक परिवर्तनों को कलम के ज़रिए जनमानस तक लेकर आने से उनकी लेखनी को नए आयाम मिलते हैं।

सोनिया आर्य ने कहा कि वे हर उस महिला को आगे लाना चाहती हैं। जो अपने शब्दों को मन के भीतर ही रखती हैं।शब्दों को मन से बाहर नहीं निकाल पाती है।और कोरे कागज पर अक्षरों को नहीं उकेर पाती हैं। वहीं लोगों के द्वारा भी सोनिया आर्य के इन प्रयासों की सराहना की गई है।

जरूरी खबरें