Friday 3rd of July 2026

ब्रेकिंग

दून:एसआईआर के साथ विभागीय काम भी करें आंगनबाड़ी कार्यकत्री : रेखा आर्या

चंपावत को आदर्श और उत्तराखंड को आत्मनिर्भर राज्य बनाने की दिशा में आगे बढ़ते कदम

लोहाघाट:नकली धामी बयान पर भड़की भाजपा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल व विधा0 हरीश धामी का फूंका पुतला

लोहाघाट अस्पताल की स्त्री रोग विशेषज्ञ के ट्रांसफर पर भड़की लोहाघाट विकास समिति।धरने मे बैठी

चंपावत:स्मैक तस्करी में लोहाघाट व बाजपुर के युवक को अदालत ने सुनाई कारावास की सजा।

सूचना

रिपोर्ट :लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:खटोली में जिए पहाड़ समिति के पुस्तकालय का शुभारंभ ग्रामीण युवाओं को मिलेगा लाभ।

Laxman Singh Bisht

Sun, Nov 16, 2025

खटोली में जिए पहाड़ समिति के पुस्तकालय का शुभारंभ ग्रामीण युवाओं को मिलेगा लाभ।रविवार 16 नवंबर को चम्पावत जिले के दुरुस्त ग्राम खटोली मे जिए पहाड़ समिति ने 26वीं नागरिक पुस्तकालय की स्थापना की| पुस्तकालय का शुभारंभ खटोली ग्राम सभा के वरिष्ठ नागरिक ध्यान सिंह, उम्मेद सिंह और प्रकाश सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया तथा क्षेत्र पंचायत सदस्य भागीरथी देवी, ग्राम प्रधान मल्ली सोनिया बिष्ट, ग्राम प्रधान तल्ली चंद्रा बुराठी देवी , तथा अनिल चौधरी पिंकी जिला समन्वयक जिए पहाड़ समिति के अतिथियों के सानिध्य में बच्चों ने दीप जलाकर किया| जिये पहाड़ समिति के जिला समन्वयक अनिल चौधरी पिंकी ने बताया कि खटोली चंपावत जिले का 20वां तथा समिति द्वारा संचालित 26 वां पुस्तकालय है| जिला समन्वयक ने बताया कि जिये पहाड़ समिति नागरिक पुस्तकालय के सौजन्य से अब तक 80 बच्चे विभिन्न शासकीय पदों में चयनित होकर अपनी सेवा प्रदान कर रहे हैं| जिए पहाड़ नागरिक पुस्तकालय का मुख्य उद्देश्य दुर्गम क्षेत्र की प्रतिभाओं के लिए प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी के अवसर व संसाधन उपलब्ध करना है| जिसके लिए उनको अच्छी किताबें और अच्छा पुस्तकालय उपलब्ध कराया जाता है| इस मौके पर समिति के दरबान सिंह मेहरा, नवीन बिष्ट, रहीश बिष्ट,देवेन्द्र सिंह बुराठी, यशपाल बिष्ट, पुष्कर सिंह,दीवान सिंह, प्रेम बिष्ट, प्रकाश सिंह पूर्व सरपंच, उमेद सिंह,रमेश सिंह इंडियन आर्मी, अर्जुन सिंह, रहीश सिंह बुराठी, करन, ललित, होशियार सिंह, प्रदीप सिंह, भरत सिंह बुराठी, हयात सिंह, आदि लोग उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें