Monday 6th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:टनकपुर को रेल संपर्क की बड़ी सौगात, नांदेड एक्सप्रेस का होगा शुभारंभ

लोहाघाट:राय नगर चोड़ी में स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची टीम का कड़ा विरोध बैरंग लौटी ऊर्जा निगम की टीम।

टनकपुर:सीएम ने 65.95 करोड़ की बाढ़ सुरक्षा परियोजनाओं का किया शिलान्यास

लोहाघाट /चंपावत की बेटियों ने किया कमाल 9 बालिकाओं का महिला स्पोर्ट्स कॉलेज में हुआ चयन।

लोहाघाट:सफेद हाथी बना लाखों रुपए की लागत से लगा उप जिला चिकित्सालय का ऑक्सीजन जनरेट प्लांट। जनता के धन की बर्बादी

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:सोशल मीडिया पोस्ट पर कांग्रेस नेता पर दर्ज मुकदमे में हाईकोर्ट ने दी गिरफ्तारी से राहत

Laxman Singh Bisht

Fri, Sep 19, 2025

..सोशल मीडिया पोस्ट पर कांग्रेस नेता पर दर्ज मुकदमे में हाईकोर्ट ने दी गिरफ्तारी से राहतचंपावत। उत्तराखंड हाईकोर्ट ने कांग्रेस नेता आनंद सिंह महर को बड़ी राहत देते हुए उनकी गिरफ्तारी पर फिलहाल रोक लगा दी है। हालांकि, न्यायालय ने साफ किया है कि मामले की जांच जारी रहेगी और आरोपी को जांच अधिकारी के साथ सहयोग करना होगा। 2 सितंबर 2025 को चंपावत जिले के बनबसा थाने में दर्ज मुकदमे में आनंद सिंह पर आपदा प्रबंधन अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत कार्रवाई की गई थी। आरोप है कि बाढ़ की स्थिति के दौरान उन्होंने सोशल मीडिया पर झूठी और भ्रामक जानकारी साझा की।शिकायत में कहा गया कि आनंद सिंह महर ने फेसबुक और अन्य माध्यमों पर ऐसी वीडियो व पोस्ट प्रसारित कीं, जिनसे समाज में अशांति और भ्रम की स्थिति बनी। इतना ही नहीं, उन पर यह भी आरोप है कि वे बाढ़ प्रभावित इलाकों में जाकर लोगों को भड़काने और सरकारी विभागों व सामाजिक कार्यकर्ताओं पर बिना साक्ष्य के निराधार आरोप लगाने का काम कर रहे थे।इस मामले में भाजपा युवा मोर्चा के एक स्थानीय पदाधिकारी ने थाने में तहरीर दी थी। इसके आधार पर पुलिस ने आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 की धारा 54 और भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 353 (1)(बी) व 353(2) के तहत मुकदमा दर्ज किया।गिरफ्तारी से बचने और एफआईआर रद्द कराने के लिए आनंद सिंह ने उत्तराखंड हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। न्यायमूर्ति रविन्द्र मैठाणी की पीठ ने सुनवाई के बाद अंतरिम आदेश पारित करते हुए गिरफ्तारी पर रोक लगाई। कोर्ट ने शर्त रखी कि याचिकाकर्ता जांच में पूरा सहयोग करेंगे और जब भी बयान या दस्तावेजों के लिए बुलाया जाएगा, वे उपस्थित होंगे।न्यायालय ने मामले की अगली सुनवाई की तारीख 27 अक्टूबर 2025 तय की है और संबंधित पक्षों से तीन सप्ताह के भीतर जवाब दाखिल करने को कहा है।जानकारी के अनुसार, कांग्रेस नेता आनंद सिंह ने अपने वीडियो में क्षेत्र की बाढ़ के लिए अवैध खनन माफिया और सरकारी तंत्र को जिम्मेदार बताया था। उन्होंने यहां तक कहा कि बाढ़ पीड़ितों को मुआवजा खनन में संलिप्त लोगों से वसूलकर दिया जाना चाहिए।

जरूरी खबरें