Sunday 5th of July 2026

ब्रेकिंग

टनकपुर:सीएम ने 65.95 करोड़ की बाढ़ सुरक्षा परियोजनाओं का किया शिलान्यास

लोहाघाट /चंपावत की बेटियों ने किया कमाल 9 बालिकाओं का महिला स्पोर्ट्स कॉलेज में हुआ चयन।

लोहाघाट:सफेद हाथी बना लाखों रुपए की लागत से लगा उप जिला चिकित्सालय का ऑक्सीजन जनरेट प्लांट। जनता के धन की बर्बादी

लोहाघाट:राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय पासम के होनहार छात्र खीम चंद का नवोदय विद्यालय में चयन।*

टनकपुर:कैलाश मानसरोवर यात्रा के प्रथम दल को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चम्पावत हवलदार हयात राम के पैतृक गांव से संग्रहित होगी आंगन की पवित्र मिट्टी

Laxman Singh Bisht

Wed, Oct 1, 2025

चम्पावत हवलदार हयात राम के पैतृक गांव से संग्रहित होगी आंगन की पवित्र मिट्टीजनपद के वीर सपूत शहीद हवलदार हयात राम की स्मृति को अमर करने हेतु बुधवार को शहीद सम्मान यात्रा पूरे सैन्य सम्मान और श्रद्धा के साथ रवाना हुई। इस अवसर पर जिलाधिकारी मनीष कुमार ने जिला सैनिक कल्याण बोर्ड, चम्पावत परिसर में शहीद को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर यात्रा को रवाना किया।यह यात्रा हवलदार हयात राम के पैतृक गांव विकासखंड बाराकोट के ग्राम मऊ के लिए निकली है, जहाँ विशेष कार्यक्रम आयोजित कर शहीद के घर-आंगन की पवित्र मिट्टी संग्रहित की जाएगी।जिला सैनिक कल्याण अधिकारी (सेवानिवृत्त) कर्नल उमेद सिंह ने कहा “आज यह सौभाग्य का क्षण है कि हम शहीद हयात राम के पैतृक घर जाकर उनके आंगन की पवित्र मिट्टी को ताम्र कलश में संजोएंगे। यह मिट्टी भावी पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।”संग्रहित मिट्टी को बाद में देहरादून में बन रहे भव्य सैन्य धाम में स्थापित किया जाएगा। यह धाम उत्तराखंड के सभी शहीदों के घरों की पवित्र मिट्टी से निर्मित हो रहा है।जिलाधिकारी मनीष कुमार ने कहा शहीद सम्मान यात्रा केवल श्रद्धांजलि ही नहीं, बल्कि उन वीर सपूतों के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक है जिन्होंने देश की रक्षा में अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। शहीद हयात राम के आंगन की मिट्टी सैन्य धाम में स्थापित होने से उनका त्याग और शौर्य हमेशा जीवंत रहेगा तथा भावी पीढ़ियाँ उनके जीवन से प्रेरणा पाती रहेंगी।इस अवसर पर भूतपूर्व सैनिक एवं अन्य उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें