रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:वन्यजीवों के हमले में गंभीर घायलों के इलाज का अतिरिक्त खर्च उठाएगी सरकार
Laxman Singh Bisht
वन्यजीवों के हमले में गंभीर घायलों के इलाज का अतिरिक्त खर्च उठाएगी सरकार
मुख्यमंत्री राहत कोष से सीधे अस्पताल को होगा भुगतान

मानव-वन्यजीव संघर्ष के पीड़ितों का इलाज अब और आसान; बिना आयुष्मान कार्ड वालों को भी मिलेगा उपचार का पूरा खर्च मानव-वन्यजीव संघर्ष से प्रभावित नागरिकों को त्वरित, सुलभ एवं उच्चस्तरीय चिकित्सा सुविधाएं सुनिश्चित कराने हेतु राज्य सरकार पूर्णतः प्रतिबद्ध एवं निरंतर प्रयत्नशील है।"इस संबंध में जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि शासन स्तर पर लागू 'उत्तराखण्ड मानव-वन्यजीव संघर्ष राहत वितरण निधि नियमावली-2024' के तहत अब वन्यजीवों के हमले में गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों के इलाज का खर्च (आयुष्मान योजना की तय सीमा से अधिक होने पर भी) मुख्यमंत्री राहत कोष से वहन किया जाएगा।
जिसकी प्रमुख शर्तें एवं व्यवस्थाएं निम्न हैं:
आयुष्मान सीमा से अधिक खर्च पर भुगतान: वित्तीय वर्ष 2025-26 एवं 2026-27 में यदि घायल के इलाज का खर्च आयुष्मान कार्ड की निर्धारित सीमा (₹5.00 लाख) से अधिक होता है, तो अतिरिक्त धनराशि का भुगतान बिलों के सत्यापन के बाद सीधे संबंधित अस्पताल को मुख्यमंत्री राहत कोष से किया जाएगा।
विशेष या आकस्मिक परिस्थितियों में यदि पीड़ित आयुष्मान से इतर किसी अन्य अस्पताल में इलाज कराता है, तो जिलाधिकारी की संस्तुति पर मुख्यमंत्री राहत कोष से भुगतान किया जाएगा।यदि पीड़ित के पास आयुष्मान कार्ड नहीं है या बीमारी आयुष्मान योजना में कवर नहीं है, तो मुख्य चिकित्साधिकारी (CMO) के सत्यापन और जिलाधिकारी की संस्तुति पर इलाज के देयकों का भुगतान किया जाएगा।पीड़ित को दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें, इसके लिए उपचार से संबंधित सभी औपचारिकताएं संबंधित वन प्रभाग और अस्पताल प्रशासन द्वारा मिलकर पूरी की जाएंगी।
सीधा भुगतान: सभी चिकित्सा देयकों का सक्षम स्तर से सत्यापन होने के बाद ही धनराशि सीधे संबंधित चिकित्सालय के खाते में भेजी जाएगी।
विज्ञापन
लोहाघाट:राज्य आंदोलनकारियो की पीड़ा मुख्यमंत्री के नाम राज्य आंदोलनकारी भूपेंद्र देव ( ताऊ )का खुला पत्र अब तारीख नहीं, न्याय चाहिए!
लोहाघाट:झूमाधुरी धाम में चला स्वच्छता अभियान, आइटीबीपी और ग्रामीणों ने मिलकर साफ किए मंदिर परिसर व रास्ते
बाराकोट:काकड़ के पूर्व सरपंच व प्रगतिशील किसान चंद्र सिंह अधिकारी का निधन।
लोहाघाट:साधु के भेष में बिना सत्यापन घूम रहे 02 व्यक्तियों का पुलिस एक्ट में चालान
चंपावत:पुनौली कृषि उपकरण प्रकरण की जांच में विधायक के आरोपों की पुष्टि नहीं, भौतिक सत्यापन में मौके पर मिले सभी उपकरण
लोहाघाट:ढोल नगाड़ों के साथ निकले मां भगवती के डोले। झूमाधूरी मेला 2026 का समापन।
पिथौरागढ़:14 वर्षीय इकलौते बेटे की मौत के सदमे से माँ ने सरयू नदी में छलांग लगाकर दी जान।
बाराकोट के कामाजूला में गहरी खाई में गिरी पिकअप एक की मौत एक गंभीर हायर सेंटर रेफर्।
लोहाघाट बाईपास में प्रस्तावित टनल निर्माण हेतु प्रक्रिया शुरू मिट्टी की होने लगी जांच। दो टनल है प्रस्तावित।
लोहाघाट:उप जिला चिकित्सालय लोहाघाट में अल्ट्रासाउंड जांच हेतु तीनों विकासखंडों का साप्ताहिक रोस्टर जारी।