रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : चंपावत:प्रधानाचार्य सीधी भर्ती के खिलाफ राजकीय शिक्षक संघ का चाक डाउन
Laxman Singh Bisht
Mon, Aug 18, 2025
प्रधानाचार्य सीधी भर्ती के खिलाफ राजकीय शिक्षक संघ का चाक डाउन
प्रधानाचार्य की सीधी भर्ती प्रक्रिया के विरोध में राजकीय शिक्षक संघ चंपावत के जिला अध्यक्ष जगदीश सिंह अधिकारी के नेतृत्व में जिले मे आज 18 अगस्त से चाक डाउन हड़ताल शुरू कर दी है ।हड़ताल के चलते जिले भर के राजकीय विद्यालयो में शिक्षण कार्य प्रभावित होने की संभावना है । राजकीय शिक्षक संघ जिला अध्यक्ष जगदीश अधिकारी ने कहा कि प्रधानाचार्य पद पर सीधी भर्ती शिक्षकों के साथ अन्याय है पदोन्नति के आधार पर ही नियुक्त होनी चाहिए ।इसके साथ संघ ने स्थानांतरण प्रक्रिया को भी शीघ्र शुरू करने की मांग उठाई है ।जिला अध्यक्ष ने कहा आंदोलन के पहले चरण में 18 अगस्त से स्कूल स्तर पर चाक डाउन व कार्य बहिष्कार हड़ताल के रूप में होगा ।इसके बाद 26 अगस्त को ब्लॉक मुख्यालय में धरना व घेराव ,27 अगस्त को जिला मुख्यालय में धरना तथा 29 अगस्त को मंडल मुख्यालय में धरना व घिराव होगा और प्रदेश मुख्यालय स्तर तक चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा । मालूम हो पहले 11 अगस्त से हड़ताल का ऐलान किया था लेकिन उत्तरकाशी आपदा को देखते हुए इसे स्थगित कर 18 अगस्त से शुरू किया गया ।