रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत : बड़ोली में महिलाओं पर तेंदुए के हमले की कोशिश के बाद वन विभाग की टीम पहुंची गांव
Laxman Singh Bisht
Wed, Sep 10, 2025
.बड़ोली में महिलाओं पर तेंदुएके हमले की कोशिश के बाद वन विभाग की टीम पहुंची गांव
वन दरोगा मोहित चौड़ाकोटी ने ग्रामीणों के साथ वार्ता कर अकेले जंगलों में न जाने की अपील
चंपावत जिले के बड़ोली गांव में घास काटने गई महिलाओं पर तेंदुए की हमले की कोशिश के बाद सूचना मिलते ही डीएफओ चम्पावत नवीन चंद्र पंत और वन क्षेत्राधिकारी चम्पावत दिनेश चंद्र जोशी के निर्देश में वन विभाग की टीम वन दरोगा मोहित चौडाकोटी, वन दरोगा जगदीश मनराल, बीट अधिकारी बलवंत भंडारी, बीट अधिकारी सौरभ पाण्डेय ने गांव पहुंच कर घटनास्थल का जायजा लिया और ग्रामीणों को गुलदार से सुरक्षा हेतु जागरूक किया। बन कर्मियों ने सभी ग्रामीणों के साथ वार्ता करते हुए अकेले जंगलों में न जाने की अपील की । बुधवार को दिन में चंपावत के बड़ोली गांव में कुछ महिलाएं पालतू जानवरों के लिए घास काटने के लिए जंगल गई हुई थी इसी दौरान उनका तेंदुए से आमना सामना हो गया। तेंदुए के द्वारा महिलाओं पर हमले की कोशिश की गई । घटना की सूचना ग्रामीणों ने तत्काल वन विभाग की दी जिसके बाद फॉरेस्टर मोहित चौड़ाकोटी के नेतृत्व में वन विभाग की टीम गांव में पहुंच गई और गश्त शुरू कर दी। साथ ही ग्रामीणों से वार्ता करते हुए उन्हें जागरूक किया गया। और ग्रामीणों को अकेले जंगलों में न जाने की अपील की गई। महिलाओं से कहा गया कि घास काटने जंगल अगर जाती है तो झुंड के साथ जाएं। फॉरेस्टर मोहित चौड़ाकोटी ने बताया कि बुधवार को दिन में बडोली गांव की महिलाएं जानवरों के लिए चारा लेने जंगल गई थी। इस दौरान उनका आमना सामना तेंदुए के साथ हो गया। महिलाओं ने घबरा कर शोर मचाना शुरू कर दिया और एक महिला ने जान बचाने के लिए पेड़ में चढ़ाना ही उचित समझा। बताया कि महिलाओं का शोर सुनकर तेंदुए वहां से चला गया। लेकिन महिलाएं भयभीत हो गई। जिस कारण वह पेड़ से नीचे डर के कारण नहीं आई। इसके बाद ग्रामीणों को इसकी सूचना दी गई और ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। तब जाके महिलाओं ने राहत की सांस ली। बताया कि फिलहाल वन विभाग की टीम मौके पर मौजूद है और गश्त करने के साथ ही ग्रामीणों से सहयोग बनाए रखने की अपील कर रही है।