Sunday 28th of June 2026

ब्रेकिंग

सजग इंडिया के अध्यक्ष ललित जोशी को मिला भारत सरकार का ‘नशा मुक्त मित्र अवार्ड 2026

चंपावत:डीएम के निर्देश पर जिले के शिक्षण संस्थानों, अस्पतालों, होटलों और मॉल का होगा फायर सेफ्टी ऑडिट

चंपावत:खेतीखान में पर्यटन विकास हेतु धनराशि को अन्यत्र स्थानांतरित करने पर नाराजगी।

चंपावत:भूतपूर्व सैनिकों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर हो समाधान : डीएम

चंपावत में डंपर से टकराया नेपाली मजदूर उपचार के दौरान मौत

सूचना

: चंपावत :वन विभाग के अधिकारियों ने भिंगराडा क्षेत्र का किया निरीक्षण

Laxman Singh Bisht

Sat, May 11, 2024
वन विभाग के अधिकारियों ने भिंगराडा क्षेत्र का किया निरीक्षण शनिवार 10 अप्रैल को सीसीएफ Dr. तेजस्विनी पाटिल (वनाग्नि सुरक्षा नोडल अधिकारी, चंपावत), सीएम डा0कोको रोसो (उत्तरी कुमाऊं वृत्त,अल्मोड़ा), डीएफओ चंपावत रमेश चंद्र कांडपाल , एसडीओ नेहा चौधरी व एसीएफ कार्तिकेय चंपावत के द्वारा भिंगराडा वन क्षेत्र का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान आई०आई०पी० देहरादून के चीफ वैज्ञानिक डॉ पंकज आर्या के नेतृत्व में बी०डी०ओ० पाटी सुभाष चन्द्र लोहनी और एन०आर०एल०एम० पाटी, बी०एम०एम० एवं स्टॉफ के द्वारा यूकॉस्ट के माध्यम से पिरूल से ब्रेकेट्स बनाने के लिए वर्कशाप, ट्रेनिंग व डेमोनस्ट्रेशन किया गया। वर्कशाप में आई०आई०पी० डायेक्टर हरेन्द्र सिंह बिष्ट यूकॉस्ट डायरेक्टर प्रो० दुर्गेश पन्त व साथी पूनम गुप्ता के द्वारा वर्चुअल रूप से एस०एच०जी० भिंगराडा समूह की महिलाओं को संबोधित किया गया। किसान सभा की ओर से नितिन बक्सी ने मार्केटिंग एवं लॉजिस्टिक के बारे में बताया | यूकॉस्ट द्वारा जल्द ही ग्राम सभा भिंगराडा में पिरूल का बिकेट्स बनाने की यूनिट लगाई जायेगी। सीसीएफ डा0तेजस्विनी पाटिल के द्वारा भी यूकॉस्ट के अधिकारियों व एसएचजी समूह की महिलाओ से सीधा संवाद कर बताया गया कि पीरुल एकत्रीकरण वनाग्नि सुरक्षा व वनों की रक्षा में काफी मददगार साबित होगा। वही रेंजर हिमालय टोलिया द्वारा पिरूल एकत्रीकरण में पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया व सीसीएफ द्वारा कर्मचारियों को अग्नि काल में चौकसी बरतने हेतु दिशा निर्देश दिए गए

जरूरी खबरें