Tuesday 25th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:शहीद सैनिकों की स्मृति में पैतृक गांवों में स्थापित होंगी मूर्तियां

बाराकोट:चामी आषाढी मेले में रंगारंग कार्यक्रमों की मची धूम। विभिन्न प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।

लोहाघाट पाटन में सजी सुरों की महफिल, कुमाऊंनी गीतों से गूंज उठी सांस्कृतिक संध्या

रुड़की:गोलियों के धमाके से दहला रुड़की भाई ने दो सगी बहनों को गोली मारकर उतारा मौत के घाट ।

चंपावत:मैरोली-कैरोली सड़क मे रतिया नदी में 30 मीटर स्पान सेतु निर्माण को 237.96 लाख की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृत

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:देवीधुरा मेले में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, 04 खाद्य पदार्थों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए

Laxman Singh Bisht

Mon, Aug 24, 2026

देवीधुरा मेले में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, 04 खाद्य पदार्थों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए

जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार के निर्देश पर सोमवार को खाद्य सुरक्षा विभाग चंपावत की टीम द्वारा देवीधुरा में चल रहे बग्वाल मेले मे बाजार एवं मेला क्षेत्र स्थित विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण किया गया। इस विशेष अभियान के तहत क्षेत्र में संचालित जनरल स्टोर्स, मिठाई की दुकानों, रेस्तरां, भोजनालयों और फास्ट फूड सेंटरों का बारीकी से निरीक्षण किया गया। कार्रवाई के दौरान प्रतिष्ठानों में खाद्य पदार्थों के उचित रखरखाव, रसोई की स्वच्छता, उपयोग में लाए जा रहे कच्चे माल (रॉ मटेरियल) की गुणवत्ता और समग्र हाइजीन व्यवस्था की गहन जांच की गई।निरीक्षण के दौरान खाद्य पदार्थों की शुद्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बर्फी, बूंदी मिठाई, चायपत्ती और पैक्ड ड्रिंकिंग वॉटर आदि खाद्य एवं पेय पदार्थों के कुल 04 नमूने (सैंपल) एकत्रित कर राजकीय प्रयोगशाला जांच के लिए भेजे गए हैं।वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगिता तिवारी ने बताया प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत संबंधितों के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इसके अतिरिक्त, कार्रवाई के दौरान एक मिठाई की दुकान में सफाई व्यवस्था संतोषजनक न पाए जाने पर प्रतिष्ठान स्वामी को सख्त चेतावनी दी गई तथा 01 सप्ताह के भीतर व्यवस्था में आवश्यक सुधार करने हेतु मौके पर ही नोटिस जारी किया गया।खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा मेला क्षेत्र के सभी खाद्य कारोबारियों को विशेष दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि मेले के दौरान खाद्य सामग्री की गुणवत्ता और ताजगी का विशेष ध्यान रखा जाए। फास्ट फूड सेंटरों और अन्य दुकानों पर खाद्य पदार्थों को ढंक कर रखने के लिए शीशे, जाली अथवा सूती कपड़े का अनिवार्य रूप से उपयोग किया जाए, ताकि खाद्य सामग्रियां दूषित न हों। साथ ही सभी दुकानदारों को अपने परिसर में पूर्ण स्वच्छता बनाए रखने के लिए कड़े निर्देश दिए गए।निरीक्षण के दौरान सहायक दिनेश फर्त्याल मौजूद रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें