Sunday 5th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:टनकपुर को रेल संपर्क की बड़ी सौगात, नांदेड एक्सप्रेस का होगा शुभारंभ

लोहाघाट:राय नगर चोड़ी में स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची टीम का कड़ा विरोध बैरंग लौटी ऊर्जा निगम की टीम।

टनकपुर:सीएम ने 65.95 करोड़ की बाढ़ सुरक्षा परियोजनाओं का किया शिलान्यास

लोहाघाट /चंपावत की बेटियों ने किया कमाल 9 बालिकाओं का महिला स्पोर्ट्स कॉलेज में हुआ चयन।

लोहाघाट:सफेद हाथी बना लाखों रुपए की लागत से लगा उप जिला चिकित्सालय का ऑक्सीजन जनरेट प्लांट। जनता के धन की बर्बादी

सूचना

: चंपावत:सूचना विभाग के वरिष्ठ सहायक मुकेश कुमार को स्थानांतरण पर दी गई विदाई

Laxman Singh Bisht

Fri, Oct 4, 2024
सूचना विभाग के वरिष्ठ सहायक मुकेश कुमार को स्थानांतरण पर दी गई विदाई वरिष्ठ सहायक मुकेश कुमार के स्थानांतरण पर जिला सूचना कार्यालय सभागार चम्पावत में आयोजित किया गया विदाई समारोह कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी ने कहा कि वरिष्ठ सहायक मुकेश कुमार का स्थानांतरण सूचना निदेशालय उत्तराखंड, देहरादून में हो गया है, उन्होंने मुकेश कुमार को पुष्पमाला पहनाकर उनके द्वारा जिला सूचना कार्यालय, चम्पावत में वर्ष 2013 से किए गये शासकीय कार्यों की सराहना की तथा अपेक्षा की, कि भविष्य में ईमानदारी के साथ अपने दायित्वों और कर्तव्यों का निर्वहन करें।  विदाई समारोह में उपस्थित वरिष्ठ पत्रकार गिरीश बिष्ट ने स्थानांतरण पर मुकेश कुमार को उनके उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएं दी। साथ ही समारोह में उपस्थित सभी पत्रकार बंधुओं और कार्यालय के समस्त कर्मचारियों द्वारा भावभीनी विदाई दी गई। उक्त समारोह में सतीश जोशी वरिष्ठ पत्रकार हिंदुस्तान, गणेश जोशी वरिष्ठ पत्रकार दैनिक जागरण, दिनेश पाण्डेय वरिष्ठ पत्रकार पीटीआई, वरिष्ठ पत्रकार चंद्रशेखर जोशी, वरिष्ठ पत्रकार ललित मोहन जोशी राष्ट्रीय सहारा, पत्रकार शाहिल सुरी पंत, श्रीमती दीपा आर्य, कमल मेहरा व जिला सूचना कार्यालय के समस्त कर्मचारी उपस्थित थे।

जरूरी खबरें