Wednesday 8th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:खतेड़ा में पुराने पेड़ से मंदिर व भवनो को भारी खतरा। ग्रामीणों की प्रशासन से निस्तारण की मांग।

टनकपुर में कैलाश मानसरोवर यात्रा के दूसरे जत्थे का पारंपरिक और भव्य स्वागत, 11 राज्यों के 47 श्रद्धालु शामिल

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर लोहाघाट में अवैध अतिक्रमण पर चला प्रशासन का पीला पंजा।

लोहाघाट:अज्ञात मृत व्यक्ति की शिनाख्त के लिए चंपावत पुलिस की जनता से अपील।

चंपावत :मंदिरों में चंदा चोरी मामले को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार के खिलाफ गोल्ज्यू मंदिर में रखा उपवास।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : चंपावत:एवरेस्ट विजेता वीरेंद्र सिंह सामंत को जिलाधिकारी ने किया सम्मानित। युवाओं के बने प्रेरणा स्रोत

Laxman Singh Bisht

Sat, Jul 19, 2025

एवरेस्ट विजेता वीरेंद्र सिंह सामंत बने युवाओं की प्रेरणा जिलाधिकारी ने किया सम्मानित

वीरेंद्र अब जनपद में साहसिक खेलों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्धउत्तराखंड के युवाओं में छिपी साहसिक ऊर्जा अब हिमालय की चोटियों को पार कर विश्व पटल पर अपनी पहचान बना रही है। इसी गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाते हुए जनपद चंपावत के ग्राम बडौली निवासी श्री वीरेंद्र सिंह सामंत ने 18 मई 2025 को विश्व की सबसे ऊँची चोटी माउंट एवरेस्ट पर सफलता पूर्वक तिरंगा फहराकर न केवल अपने जनपद, बल्कि पूरे उत्तराखंड को गर्वित किया है।वीरेंद्र ने यह अभूतपूर्व उपलब्धि राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) के 27 सदस्यीय विशेष पर्वतारोहण दल के साथ प्राप्त की, जिसे 03 अप्रैल 2025 को माननीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था।इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर जिलाधिकारी चंपावत श्री मनीष कुमार ने वीरेंद्र सिंह सामंत को अपने कार्यालय में सम्मानित किया। उन्होंने वीरेंद्र को उनकी दृढ़ता, अनुशासन और उपलब्धि के लिए बधाई दी और कहा:"जनपद में ऐसी विलक्षण प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। वीरेंद्र जैसे युवाओं की उपलब्धियां आने वाली पीढ़ियों के लिए न सिर्फ प्रेरणा हैं, बल्कि चंपावत को साहसिक खेलों के एक नए केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में मील का पत्थर हैं।"इस अवसर पर वीरेंद्र सिंह सामंत ने बताया कि वे जनपद चंपावत में साहसिक खेलों को लेकर सक्रिय रूप से काम करना चाहते हैं, ताकि यहां के युवाओं को राफ्टिंग, पर्वतारोहण, ट्रेकिंग और अन्य साहसिक गतिविधियों के प्रति प्रेरित किया जा सके।जिलाधिकारी मनीष कुमार ने इस सराहनीय विचार की खुलकर प्रशंसा करते हुए वीरेंद्र को सुझाव दिया कि वे जनपद में साहसिक खेल प्रेमियों का एक क्लब/समूह गठित करें, जिससे क्षेत्र की अन्य प्रतिभाएं भी सामने आ सकें।जिलाधिकारी ने वीरेंद्र को वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना समेत राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी और उन्हें प्रशासन की ओर से हरसंभव सहायता, संसाधन और प्रशिक्षण सुविधा उपलब्ध कराने का आश्वासन भी दिया।

जरूरी खबरें