Sunday 5th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:टनकपुर को रेल संपर्क की बड़ी सौगात, नांदेड एक्सप्रेस का होगा शुभारंभ

लोहाघाट:राय नगर चोड़ी में स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची टीम का कड़ा विरोध बैरंग लौटी ऊर्जा निगम की टीम।

टनकपुर:सीएम ने 65.95 करोड़ की बाढ़ सुरक्षा परियोजनाओं का किया शिलान्यास

लोहाघाट /चंपावत की बेटियों ने किया कमाल 9 बालिकाओं का महिला स्पोर्ट्स कॉलेज में हुआ चयन।

लोहाघाट:सफेद हाथी बना लाखों रुपए की लागत से लगा उप जिला चिकित्सालय का ऑक्सीजन जनरेट प्लांट। जनता के धन की बर्बादी

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत: मुक्तिधाम और लकड़ी के टाल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करें: जिलाधिकारी

Laxman Singh Bisht

Sat, Sep 27, 2025

मुक्तिधाम और लकड़ी के टाल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करें: जिलाधिकारीजिलाधिकारी मनीष कुमार की अध्यक्षता में जनपद में शवदाहगृहों के निर्माण एवं सुदृढ़ीकरण को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में शवदाहगृह की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि प्रत्येक नागरिक का अंतिम संस्कार सम्मानपूर्वक संपन्न हो सके।जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि शवदाहगृहों के साथ-साथ लकड़ी के टाल की भी व्यवस्था अनिवार्य रूप से की जाए, जिससे अंतिम संस्कार में किसी प्रकार की दिक्कत न आए।ग्रामीण क्षेत्रों में आवश्यकता अनुसार क्लस्टर स्तर/न्याय पंचायत स्तर अथवा ब्लॉक स्तर पर मुक्तिधाम विकसित किए जाएं। इस कार्य को प्राथमिकता के आधार पर ब्लॉक मुख्यालयों से शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं।उन्होंने कहा कि यह कार्य मानवीय दृष्टिकोण से किया जाना चाहिए। जिलाधिकारी ने अधिकारियों से अनुरोध किया कि सभी स्थानों पर ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, जिससे किसी भी व्यक्ति के अंतिम संस्कार में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो।विशेष रूप से ताड़केश्वर और मल्लाडेश्वर क्षेत्रों के अंत्येष्टि स्थलों पर लकड़ी के टाल को शीघ्र स्थापित करने के निर्देश दिए गए, ताकि इन क्षेत्रों के लोगों को सुविधा मिल सके।बैठक में उप जिलाधिकारी लोहाघाट नीतू डांगर, खंड विकास अधिकारी चंपावत अशोक अधिकारी, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत कमलेश बिष्ट, जिला पंचायत राज अधिकारी भूपेंद्र आर्य, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका चंपावत भारत त्रिपाठी सहित अन्य उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें