रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : चंपावत:पंचायत चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्वक संपन्न हो जाने पर कर्मचारी संगठनों ने जिला निर्वाचन अधिकारी को दी बधाई
Laxman Singh Bisht
Tue, Jul 29, 2025
कहा बस मन में अपना वोट न दे पाने का रहा मलाल।
चंपावत जिले मे 28 जुलाई को जिले में त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन के दोनों चरणों का मतदान शांतिपूर्वक संपन्न करवाने के पश्चात सभी पोलिंग पार्टियों ने लौटकर मत पेटियां अपने-अपने से संबंधित ब्लॉक मुख्यालयों में जमा करवा दी हैं। मत पेटियां जमा करने के पश्चात सभी शिक्षक एवं कर्मचारी चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण संपन्न होने पर अत्यधिक प्रसन्न दिखे। सबका कहना था कि मतदान संपन्न कराने में उन्हें जो भी परेशानियां हुई हो परंतु मत पेटियों को जमा करने में इस बार किसी भी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। सभी का कहना था कि इस बार जिलाधिकारी के निर्देश पर व्यवस्थाएं काफी अच्छी थी और जमा करने वाले कार्मिकों द्वारा भी अच्छा सहयोग किया गया। निर्वाचन का कार्य बरसात में होने के कारण सभी शिक्षक, कार्मिक एवं उनके परिजन पहाड़ों में बरसात के मौसम में होने वाली परेशानियों के मद्देनजर अत्यधिक डरे हुए भी थे जिसके चलते निर्वाचन की प्रक्रिया को शिक्षक/कार्मिकों के लिए आसान बनाने के उद्देश्य से कर्मचारी संगठनों ने 7 जुलाई को जिला निर्वाचन अधिकारी से वार्ता भी की थी। शिक्षक कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें इस बार निर्वाचन कार्य में किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ा। बस इस बात का मलाल रह गया कि वह अपने मनपसंद उम्मीदवारों कोअपनी-अपनी ग्राम सभा में वोट नहीं दे पाए इस पर सभी शिक्षक कर्मचारी संगठनों का कहना है कि वह आगामी भविष्य में जिला निर्वाचन अधिकारी के माध्यम से निर्वाचन आयोग को कार्मिकों को पंचायत निर्वाचन में भी पोस्ट वॉलेट या अन्य माध्यम से अपने मताधिकार का सत प्रतिशत प्रयोग करने की सुविधा देने के लिए शीघ्र पत्राचार करेंगे।उत्तरांचल (पर्वतीय) कर्मचारी शिक्षक संगठन के अध्यक्ष नगेंद्र जोशी, सचिव वीरेंद्र सिंह मेहता, फेडरेशन आफ मिनिस्ट्रियल सर्विसेज एसोसिएशन के जनपदीय अध्यक्ष विनोद कुमार सचिव जीवन चंद्र ओली, राजकीय प्राथमिक शिक्षक संगठन के जिला अध्यक्ष गोविंद सिंह बोहरा सचिव बंशीधर थ्वाल, राजकीय शिक्षक संगठन के जिला अध्यक्ष जगदीश सिंह अधिकारी सचिव प्रकाश चंद्र उपाध्याय, जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संगठन के जिला अध्यक्ष रमेश सिंह देव सचिव जगदीश सिंह तड़ागी, डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष विष्णु गिरी गोस्वामी, लोक निर्माण विभाग मिनिस्ट्रियल संघ के अध्यक्ष निर्मला महर, राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक चंपावत के अध्यक्ष हर विनोद पंत सचिव कविंद्र सिंह तड़ागी, राजकीय शिक्षक संगठन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल कुमार ने पंचायत निर्वाचन शांतिपूर्वक संपन्न हो जाने पर जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार के साथ-साथ इस कार्य में सहयोग कर रहे समस्त अधिकारी कर्मचारियों को बधाई दी है।