Saturday 27th of June 2026

ब्रेकिंग

सजग इंडिया के अध्यक्ष ललित जोशी को मिला भारत सरकार का ‘नशा मुक्त मित्र अवार्ड 2026

चंपावत:डीएम के निर्देश पर जिले के शिक्षण संस्थानों, अस्पतालों, होटलों और मॉल का होगा फायर सेफ्टी ऑडिट

चंपावत:खेतीखान में पर्यटन विकास हेतु धनराशि को अन्यत्र स्थानांतरित करने पर नाराजगी।

चंपावत:भूतपूर्व सैनिकों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर हो समाधान : डीएम

चंपावत में डंपर से टकराया नेपाली मजदूर उपचार के दौरान मौत

सूचना

: चंपावत :एआरओ चंपावत के व्यवहार से कर्मचारी संगठन नाराज डीएम से करी शिकायत

Laxman Singh Bisht

Tue, Apr 23, 2024
एआरओ चंपावत के व्यवहार से कर्मचारी संगठन नाराज डीएम से शिकायत का लिया फैसला लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 में अपने शानदार सहयोग से मतदान प्रक्रिया को संपन्न करने वाले कर्मचारी व अधिकारी चंपावत विधानसभा के एआरओ के व्यवहार से काफी नाराज है मंगलवार को जिले के विभिन्न कर्मचारी संगठनों के नेताओं ने बताया मतदान प्रक्रिया के बाद पीठासीन अधिकारियों एवं मतदान अधिकारियों को कार्य मुक्त करने में हुए बेवजह विलंब, तथा कंट्रोल यूनिट एवं अन्य प्रपत्रों को जमा करवाते समय ए0आर0ओ0 चंपावत के व्यवहार पर लगभग सभी पीठासीन अधिकारियों एवं मतदान अधिकारियों द्वारा घोर असंतोष व्यक्त कर नाराजगी जताई है। कर्मचारी नेताओं ने कहा इस संदर्भ में जिले के सभी संगठन शीघ्र ही जिलाधिकारी/ जिला निर्वाचन अधिकारी से वार्ता करेंगे। वर्तमान में जिलाधिकारी 15 दिन के अवकाश पर हैं इसलिए सभी शिक्षकों एवं कार्मिकों से अनुरोध है कि आप धैर्य बना कर रखें, आपकी जायज बात को अवश्य जिलाधिकारी तक पहुंचाया जाएगा, ताकि भविष्य में होने वाले निर्वाचनों में शिक्षकों एवं कार्मिकों को पुनः इस प्रकार की समस्याओं वह दुर्व्यवहार का सामना न करना पड़े वहीं बुधवार को कर्मचारी संगठन ने प्रभारी डीएम को इस मामले को लेकर ज्ञापन सोपा नाराजगी जताने में उत्तरांचल पर्वतीय कर्मचारी संगठन , राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ , राजकीय शिक्षक संघ फेडरेशन आफ मिनिस्टीरियल सर्विसेज एसोसिएशन, एजुकेशनल मिनिस्टीरियल ऑफिसर्स एसोसिएशन शामिल है

जरूरी खबरें