Friday 3rd of July 2026

ब्रेकिंग

देहरादून में शराब की दुकान के बाहर चली गोली एक व्यक्ति घायल अस्पताल में भर्ती

लोहाघाट:वन महोत्सव के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने तहसील परिसर में किया पौधरोपण

बाराकोट मे 4 जुलाई से 6 जुलाई तक लगेगा स्वास्थ्य शिविर

चंपावत:सहकारिता सप्ताह के तहत बहुउद्देशी साधन सहकारी समिति की वार्षिक बैठक।

दून:एसआईआर के साथ विभागीय काम भी करें आंगनबाड़ी कार्यकत्री : रेखा आर्या

सूचना

रिपोर्ट :लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:निवर्तमान एडीएम जयवर्धन शर्मा का भावपूर्ण विदाई समारोह जिलाधिकारी एवं अधिकारियों ने दी शुभकामनाएं

Laxman Singh Bisht

Tue, Nov 11, 2025

निवर्तमान एडीएम जयवर्धन शर्मा का भावपूर्ण विदाई समारोह जिलाधिकारी एवं अधिकारियों ने दी शुभकामनाएंजिला सभागार चंपावत में आज चंपावत जिले के निवर्तमान अपर जिलाधिकारी जयवर्धन शर्मा का भावपूर्ण विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित जनपद स्तरीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं।निवर्तमान एडीएम शर्मा ने अपने संबोधन में जनपद चंपावत के समस्त अधिकारियों, कर्मचारियों एवं चंपावत वासियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा अपर जिलाधिकारी के तौर पर चंपावत में कार्य करने का अनुभव उनके लिए सदैव प्रेरणादायी रहेगा। उन्होंने सभी अधिकारियों को जनपद के विकास कार्यों में पूर्ण निष्ठा, समर्पण एवं टीम भावना के साथ कार्य करने हेतु प्रेरित किया।इस अवसर पर जिलाधिकारी मनीष कुमार ने शर्मा को उनके नए दायित्व हेतु शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल में उत्कृष्ट प्रशासनिक दक्षता एवं संवेदनशीलता का परिचय दिया है। जिलाधिकारी ने उनके सहयोग एवं योगदान के लिए आभार व्यक्त किया।मुख्य विकास अधिकारी डॉ. जी एस खाती एवं अपर जिलाधिकारी कृष्णा नाथ गोस्वामी ने भी उन्हें उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग में परीक्षा नियंत्रक के रूप में मिलने वाले महत्वपूर्ण दायित्व के सफल एवं पारदर्शी निर्वहन हेतु शुभकामनाएं दीं।समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों ने श्री शर्मा के मार्गदर्शन, नेतृत्व एवं सौम्य व्यवहार के लिए उनका धन्यवाद करते हुए भविष्य में भी उनके मार्गदर्शन की अपेक्षा व्यक्त की।

जरूरी खबरें