रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:इमर्जिंग अचीवर्स अवार्ड 2025 व पीएचडी अवार्ड से सम्मानित एडवोकेट डाॅ श्याम सिंह कार्की
Laxman Singh Bisht
इमर्जिंग अचीवर्स अवार्ड 2025 व पीएचडी अवार्ड से सम्मानित एडवोकेट डाॅ श्याम सिंह कार्की
देश की राजधानी दिल्ली में सम्मानित होने वाले उत्तराखंड के एक मात्र व्यक्ति है कार्की
चंपावत जिले में शिक्षा और समाज के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले एडवोकेट डाॅ श्याम सिंह कार्की को इमर्जिंग अचीवर्स अवार्ड 2025 से सम्मानित किया है। एडवोकेट डाॅ0 श्याम सिंह कार्की को सम्मान मिलने के बाद क्षेत्र के लोगों ने उन्हे बधाई दी है। बीते बुधवार को देश की राजधानी दिल्ली में इमर्जिंग अचीवर्स अवार्ड 2025 व पीएचडी सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें उत्तराखंड के साथ-साथ देश के अन्य राज्यों से बेहतर कार्य करने वाले लोगों का चयन किया गया था। जिसके लिए उत्तराखंड राज्य से चंपावत जिले के एक मात्र व्यक्ति जो शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में भी बढ़ चढ़ प्रतिभाग करते हैं श्याम सिंह कार्की को चयनित किया गया था। दिल्ली में हुए सम्मान समारोह कार्यक्रम में डाॅ श्याम सिंह कार्की को पूर्व न्यायमंत्री व वर्तमान में भारत सरकार आयोग में अध्यक्ष वियज सामपला ने सम्मानित किया। शिक्षाविद कार्की को सम्मान मिलने के बाद चंपावत जिले के साथ-साथ शिक्षा जगत से जुड़े हुए लोगों ने उन्हे बधाई दी है। मालूम हो एडवोकेट श्याम सिंह कार्की बीते लम्बे समय से शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में हमेशा आगे रहें हैं। जिसका परिणाम है कि पूरे राज्य से एक मात्र उनका चयन इस अवार्ड के लिए हुआ है।
इस दौरान कार्यक्रम में इटानगर के डिप्टी कमिश्नर टालू पिटामा, स्कोटा ग्रुप के एडवाइजर रामज चीवर, कर्नल तेजेन्द्र पटलत्यागी, सुप्रीम कोर्ट के एडवोकेट अश्वनी दूबे, जिला व सेशन जज डाॅ सायोनारा टेल्स, अन्तराष्ट्रीय हिन्दू पुनर् स्थापना अध्यक्ष डाॅ विष्णु प्रसाद बराक, राज्य सभा मिजोरम के कमेटी अध्यक्ष केवन लाल मीणा सहित अन्य लोग मौजद रहे।
विज्ञापन
जीआईसी दिगाली चौड़ में संकुल स्तरीय सामाजिक विज्ञान महोत्सव का आयोजन।
लवप्रीत की संवेदनशील सोच ने छुआ मुख्यमंत्री धामी का दिल, घर पहुंचा टैब
चंपावत में आयुर्वेद का नया केंद्र, तीन दिवसीय चिकित्सा शिविर शुरू उत्कर्ष केंद्र का हुआ शुभारंभ, विभिन्न पद्धतियों से मरीजों को मिल रहा उपचार
चंपावत:चेनलिंक फेंसिंग कार्यों की डीएम ने की समीक्षा, अक्टूबर तक चयनित ग्रामों में कार्य पूर्ण करने के निर्देश
चंपावत:सीएम धामी की शिक्षा क्षेत्र को बड़ी सौगात धूरा और मौराड़ी के विद्यालय अब इंटर स्तर तक होंगे उच्चीकृत
चंपावत:सेवा संकल्प अभियान के तहत 551 निर्माण श्रमिकों को मिला कल्याणकारी योजनाओं का लाभ
बाराकोट:रेगडू दशहरा महोत्सव का उद्घाटन करने का सीएम धामी से अनुरोध। कमेटी ने मुख्यमंत्री को दिया आमंत्रण।
बाराकोट:रेगडू के प्रसिद्ध दशहरा महोत्सव के भव्य आयोजन के लिए महोत्सव कमेटी ने डीएम व एसपी की मुलाकात। भव्य और दिव्य होगा चार दिवसीय दशहरा महोत्सव।
लोहाघाट:जल्द नए अंदाज में नजर आएगा एबट माउंट का ऐतिहासिक चर्च। पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा। डीएम चंपावत के नेतृत्व में एबटमाउंट को पर्यटन के क्षेत्र में किया जा रहा है विकसित।
बाराकोट:उत्तराखण्ड संस्कृत संस्थान, हरिद्वार द्वारा आयोजित खण्ड स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता का शुभारम्भ