रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:प्रधानमंत्री आवास योजना सत्यापन छूटे हुए पात्रों को मिलेगा लाभ: सीडीओ
Laxman Singh Bisht
प्रधानमंत्री आवास योजना सत्यापन छूटे हुए पात्रों को मिलेगा लाभ: सीडीओ

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अन्तर्गत पीएमएवाई-जी 2.0 की सूची को अद्यतन किए जाने की कार्यवाही राज्य में गतिमान है। इस संबंध में मुख्य विकास अधिकारी डॉ जीएस खाती ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान में पीएमएवाई-जी 2.0 की सूची को अन्तिम रूप दिए जाने हेतु शासन द्वारा राज्य की समस्त ग्राम पंचायतों में ग्राम सभा की बैठकों का आयोजन एवं योजनान्तर्गत जिला स्तरीय एपीलिएट कमेटी की बैठकें आयोजित की जाने निर्देश दिए गए हैं।मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि जनपद में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत पूर्व में किए गए सर्वे के बाद वर्तमान में ग्राम सभाओं के माध्यम से सत्यापन (वेरिफिकेशन) का कार्य गतिमान है।इस सम्बन्ध में मुख्य विकास अधिकारी डॉ खाती ने सम्बन्धित खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे यह सुनिश्चित कर ले कि कोई भी पात्र परिवार सर्वेक्षण से वंचित न हो।सत्यापन प्रक्रिया के दौरान ऐसे कई मामले सामने आ रहे हैं, जिनमें कुछ पात्र व्यक्ति सूची में शामिल होने से छूट गए हैं या सर्वे के बाद भी उनका नाम सूची में प्रदर्शित नहीं हो रहा है। ऐसे मामलों को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन द्वारा त्वरित सुधारात्मक कदम उठाए जा रहे हैं ताकि कोई भी जरूरतमंद इस योजना के लाभ से वंचित न रहे।उन्होंने इस संबंध में जिले के सभी ग्राम प्रधानों से विशेष अनुरोध किया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में ऐसे सभी मामलों को संकलित करें, जहां पात्र व्यक्ति छूट गए हैं। इन संकलित विवरणों को अविलंब पीडी डीआरडीए (परियोजना निदेशक, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण) कार्यालय में भेजने की व्यवस्था की जाए। वहां से इन सभी प्रकरणों को आवश्यक कार्रवाई के लिए देहरादून स्थित डीआरडीए सेल, उत्तराखंड को प्रेषित किया जाएगा, ताकि उन पर सहानुभूतिपूर्वक विचार कर अग्रतर कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।उन्होंने स्पष्ट किया है कि इस प्रक्रिया को लेकर किसी भी नागरिक को परेशान या आशंकित होने की आवश्यकता नहीं है। सरकार की स्पष्ट मंशा के अनुरूप प्रत्येक आवास विहीन और पात्र व्यक्ति को योजना के अंतर्गत हर हाल में आवास उपलब्ध कराया जाए। इसके साथ ही, यदि सत्यापन के दौरान कोई ऐसा मामला सामने आता है जहां किसी अपात्र व्यक्ति का नाम गलती से पात्रता सूची में शामिल हो गया है, तो सभी ग्राम सभाओं से यह भी अपेक्षा की गई है कि वे अपने स्तर से समीक्षा कर ऐसे अपात्रों के नामों को सूची से हटाने की कार्रवाई सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
लोहाघाट के पाटन कनेड़ा में ततैयों से वन विभाग ने दिलाई राहत
लोहाघाट:सीमांत क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं का अल्ट्रासाउंड में नंबर न आने पर ग्राम प्रधानों ने जताई नाराजगी।
लोहाघाट:सीएम धामी के जन्मदिन पर जीआईसी मडलक में पुस्तकालय का हुआ शुभारंभ। मेधावी छात्र छात्राएं हुई सम्मानित
चंपावत:सीएम धामी के जन्मदिवस पर “सेवा संकल्प अभियान” के तहत भव्य कार्यक्रम का आयोजन
बाराकोट: प्रधान संगठन बाराकोट का विकासखंड कार्यालय में धरना प्रदर्शन व तालाबंदी
लोहाघाट:पार्किंग को लेकर पालिका और लोहाघाट विकास संघर्ष समिति के बीच बैठक यथावत रहेगी स्थिति। पालिका करेगी पार्किंग की व्यवस्था।
चंपावत:धामी सरकार यूआईआईडीबी के माध्यम से सरकारी संपत्तियों को राज्य के बाहरी लोगों को देने की कर रही तैयारी:कांग्रेस जिला अध्यक्ष
चंपावत:यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष सक्षम अधिकारी ने जिला कार्यकारिणी का किया विस्तार
चंपावत:डबल इंजन सरकार में चंपावत जिले में क्यों परेशान है पशुपालक?
लोहाघाट में भाजपा ने धूमधाम से मनाया सीएम धामी का जन्म दिवस।