रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:भारी बारिश के चलते सरयू व महाकाली नदी उफान पर प्रशासन की नदी किनारे न जाने की अपील ।
Laxman Singh Bisht
भारी बारिश के चलते सरयू व महाकाली नदी उफान पर प्रशासन की नदी किनारे न जाने की अपील ।

टनकपुर में बड़ा शारदा का जलस्तर।

चंपावत जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते जिले की सरयू ,महाकाली , लधिया, लोहावती सहित अन्य नदियां उफान पर आ गई है पहाड़ों में हो रही लगातार बारिश से टनकपुर व बनबसा क्षेत्र में भी शारदा नदी का जलस्तर बढ़ चुका है। नदियों के बढ़ते जल स्तर तथा ऑरेंज अलर्ट के चलते डीएम चंपावत मनीष कुमार के नेतृत्व में प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है। प्रशासन के द्वारा जनता से नदी-नालों के बढ़ते जलस्तर एवं जलभराव वाले क्षेत्र से दूर रहने तथा अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की गई है। जिलाधिकारी के द्वारा सभी अधिकारियों को अलर्ट नोट पर रखा गया है तथा किसी भी प्रकार की आपदा और दुर्घटना पर तुरंत रिस्पांस करने के निर्देश जिला अधिकारी के द्वारा दिए गए है ।

पुलिस द्वारा भी लाउडस्पीकर के माध्यम से लोगों से अपील की जा रही है कि अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें, तेज बहाव वाली नदियों, नालों एवं जलभराव वाले स्थानों के समीप न जाएँ तथा बच्चों व मवेशी को भी ऐसे स्थानों से दूर रखें तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल पुलिस एवं प्रशासन को सूचना देने की अपील की है।
विज्ञापन
लोहाघाट:झूमाधुरी धाम में चला स्वच्छता अभियान, आइटीबीपी और ग्रामीणों ने मिलकर साफ किए मंदिर परिसर व रास्ते
बाराकोट:काकड़ के पूर्व सरपंच व प्रगतिशील किसान चंद्र सिंह अधिकारी का निधन।
लोहाघाट:साधु के भेष में बिना सत्यापन घूम रहे 02 व्यक्तियों का पुलिस एक्ट में चालान
चंपावत:पुनौली कृषि उपकरण प्रकरण की जांच में विधायक के आरोपों की पुष्टि नहीं, भौतिक सत्यापन में मौके पर मिले सभी उपकरण
लोहाघाट:ढोल नगाड़ों के साथ निकले मां भगवती के डोले। झूमाधूरी मेला 2026 का समापन।
पिथौरागढ़:14 वर्षीय इकलौते बेटे की मौत के सदमे से माँ ने सरयू नदी में छलांग लगाकर दी जान।
बाराकोट के कामाजूला में गहरी खाई में गिरी पिकअप एक की मौत एक गंभीर हायर सेंटर रेफर्।
लोहाघाट बाईपास में प्रस्तावित टनल निर्माण हेतु प्रक्रिया शुरू मिट्टी की होने लगी जांच। दो टनल है प्रस्तावित।
लोहाघाट:उप जिला चिकित्सालय लोहाघाट में अल्ट्रासाउंड जांच हेतु तीनों विकासखंडों का साप्ताहिक रोस्टर जारी।
लोहाघाट:यूकेडी के दिग्गज नेता काशी सिंह ऐरी पहुंचे लोहाघाट। मिशन 2027 को लेकर कार्यकर्ताओं की ली बैठक।