रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:सीएम घोषणा से चम्पावत में विद्युत ढांचे का होगा विस्तार, अमोड़ी व भगीना भंडारी को मिलेंगे नए विद्युत उपकेंद्र
Laxman Singh Bisht
सीएम घोषणा से चम्पावत में विद्युत ढांचे का होगा विस्तार, अमोड़ी व भगीना भंडारी को मिलेंगे नए विद्युत उपकेंद्र

अमोड़ी एवं भगीना भंडारी में स्थापित होंगे 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र, क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था होगी और सुदृढ़

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा जनपद चम्पावत के विधानसभा क्षेत्र चम्पावत के लिए की गई घोषणाओं के क्रम में क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था को सुदृढ़ एवं अधिक विश्वसनीय बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। मुख्यमंत्री घोषणा संख्या 853/2026 के तहत अमोड़ी एवं भगीना भंडारी में दो 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्रों की स्थापना की जाएगी।इन विद्युत उपकेंद्रों की स्थापना से संबंधित क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को मजबूती मिलेगी तथा स्थानीय उपभोक्ताओं को बेहतर एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

इससे ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों में विद्युत व्यवस्था के विस्तार के साथ ही वोल्टेज संबंधी समस्याओं से निजात मिलेगी ।घोषणा के प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन के लिए सचिव, ऊर्जा विभाग, उत्तराखण्ड शासन को आवश्यक अग्रेत्तर कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही योजना के लिए वित्तीय एवं प्रशासकीय स्वीकृति जारी किए जाने तथा इसकी प्रगति से मुख्यमंत्री कार्यालय को तत्काल अवगत कराने का अनुरोध किया गया है।जिलाधिकारी मनीष कुमार ने कहा कि अमोड़ी एवं भगीना भंडारी में नए विद्युत उपकेंद्र स्थापित होने से क्षेत्रवासियों को बेहतर, सुचारु एवं अधिक विश्वसनीय विद्युत आपूर्ति का लाभ मिलेगा। इससे स्थानीय लोगों की विद्युत संबंधी समस्याओं में कमी आएगी और क्षेत्र के विकास को भी गति मिलेगी।



उन्होंने कहा जिला प्रशासन द्वारा मुख्यमंत्री की घोषणा के शीघ्र क्रियान्वयन को प्राथमिकता देते हुए संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है। दोनों विद्युत उपकेंद्रों की स्थापना से चम्पावत विधानसभा क्षेत्र के संबंधित क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति के बुनियादी ढांचे को नई मजबूती मिलने के साथ ही क्षेत्रवासियों को दीर्घकालिक लाभ प्राप्त होगा।














विज्ञापन
बाराकोट:जीआईसी बापरू में खेल महाकुंभ प्रतियोगिता का हुआ समापन
लोहाघाट:बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर उदिता पाटनी को झूमाधुरी नंदाष्टमी महोत्सव में किया गया सम्मानित।
चंपावत:उत्तराखंड की लोक संस्कृति की पहचान है चंपावत का मां नंदा सुनंदा महोत्सव भव्य झांकी व कलश यात्रा के साथ महोत्सव का हुआ श्रीणेश
चंपावत:पीएम मोदी के जन्मदिन पर चंपावत जिले मे गांव से लेकर शहर तक जले ‘आशीर्वाद के दिये’
बाराकोट:21 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा, बाराकोट का प्रसिद्ध लड़ीधूरा महोत्सव
लोहाघाट में बच्चों में वायरल फीवर का प्रकोप छुट्टी के दिन भी उपचार में जुटे रहे बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर ज्ञान प्रकाश।
लोहाघाट:न्याय पंचायत डुमडाई में खेल महाकुंभ 2026 का हुआ समापन
लोहाघाट:खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए निर्देश
लोहाघाट:जीजीआईसी लोहाघाट में सांप ने छात्रा को डसा। लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में चला उपचार।
बाराकोट:23 व 24 सितंबर को आयोजित होंगी खण्डस्तरीय संस्कृत स्पर्धाएं