रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:वालिग में डेढ़ किलो चरस के साथ नैनीताल का नशा तस्कर गिरफ्तार
Laxman Singh Bisht
Sat, Dec 27, 2025
वालिग में डेढ़ किलो चरस के साथ नैनीताल का नशा तस्कर गिरफ्तार
नशा तस्करों पर चम्पावत पुलिस का कड़ा प्रहार
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड के संकल्प को साकार करती चम्पावत पुलिस
एस0पी चंपावत अजय गणपति के निर्देशक चंपावत पुलिस की नशा तस्करों के खिलाफ लगातार ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है। एसपी के निर्देश पर 26 दिसंबर को सीओ चंपावत शिवराज सिंह राणा के निर्देशन में थाना अध्यक्ष पाटी ओम प्रकाश के नेतृत्व में थाना पाटी पुलिस टीम तथा एसओजी ने चैकिंग के दौरान 3.50 बजे के लगभग पाटी के वालिग क्षेत्र में भैटी रोड मे भैटी मोड के पास अभियुक्त नंदन सिंह पडियार पुत्र ख्वैट सिंह उम्र 55 वर्ष, निवासी गंगाश थाना मुक्तेश्वर जिला नैनीताल के कब्जे से 1.500 किलोग्राम अवैध चरस बरामद कर गिरफ्तार किया गया।पुलिस अधीक्षक चंपावत ने बताया कि जनपद में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी रोकने हेतु अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही लगातार जारी है। चम्पावत पुलिस लगातार मिशन मोड पर अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले अपराधियों और समाज को प्रभावित कर रहे अपराधियों को उनकी सहीं जगह -जेल में- भेज रही है। बरामद चरस की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 3 लाख रुपए आकी गई है।चम्पावत पुलिस जनवरी 2025 से वर्तमान तक अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/अवैध मादक पदार्थों की बरामदगी करते हुए 143 अभियुक्तगणों की गिरफ्तार की गयी है और 90 अभियोग पंजीकृत कर चुकी हैं।
जनवरी 2025 से अब तक मादक पदार्थों की बरामदगी का विवरण
1- चरस- 26.682 kg
2- स्मैक/हेरोइन - 2263.4 ग्राम
3- एमडीएमए- 5.789 किलोग्राम
4- अफीम- 986 ग्राम
5- नशीले इंजेक्शन – 83 अदद
जनपद चम्पावत पुलिस द्वारा वर्ष 2025 में वर्तमान तक 17,74,54,400/- रु (सत्रह करोड़ सढ़सठ लाख अठहत्तर हजार) कीमत के अवैध मादकर पदार्थों की बरामदगी की गयी है।
गिरफ़्तारी टीम
1-ओम प्रकाश थानाध्यक्ष थाना पाटी ।
2-उ0 नि0 कमलेश भट्ट प्रभारी एसओजी चम्पावत
3- उ0नि0 दिलबर भण्डारी चौकी प्रभारी देवीधुरा
4- हे0का0 रमेश गोस्वामी थाना पाटी
5-HC तपेन्द्र जोशी (एसओजी)
6-HC-महेन्द्र डंगवाल (एसओजी)
7-HC-ललित कुमार. (एसओजी)
8-का0 बसंन्त पाण्डे
9- का0 सूरज कुमार(एसओजी)