रिपोर्ट: जगदीश जोशी : चंपावत:कमीशन खोरी प्रकरण में स्थानांतरित किए गए अभियंता के ट्रांसफर पर डीपीआरओ ने लगाई रोक
Laxman Singh Bisht
कमीशन खोरी प्रकरण में स्थानांतरित किए गए अभियंता के ट्रांसफर पर डीपीआरओ ने लगाई रोक

बाराकोट कुमाऊं मंडल ग्राम प्रधान संगठन महामंत्री नारायण सिंह फर्त्याल द्वारा दी गई जेई स्थानांतरण के संबंध में पूर्व में जिलाधिकारी व डीपीआरओ को ज्ञापन दिया गया था जिसका संज्ञान लेते हुए पंचायत विभाग में कार्यरत कनिष्ठ अभियंताओं का स्थानांतरण तत्काल प्रभाव से रोक दिया गया है। डीपीआरओ द्वारा दिए गए आदेश के तहत निर्मल पाटनी कनिष्ठ अभियंता पंचायत विकास खंड बाराकोट को विकासखंड पाटी एवं मयंक गहतोडी कनिष्ठ अभियंता पंचायत विकासखंड पाटी को विकासखंड बाराकोट में अग्रिम आदेश के तहत निरस्त किया गया है। अग्रिम आदेश तक दोनों ही अभियंता अपने-अपने क्षेत्र में ही कार्यरत रहेंगे। मालूम कमीशन खोरी प्रकरण में लोहाघाट विधायक खुशाल सिंह अधिकारी के द्वारा पार्टी में तैनात अभियंता के स्थानांतरण की मांग की गई थी। जिस पर डीपीआरओ चंपावत महेश कुमार के द्वारा अभियंता का ट्रांसफर रोक दिया गया है। फिलहाल अब डीपीआरओ ने अग्रिम आदेश तक अभियंताओं के स्थानांतरण पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन
लोहाघाट:खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए निर्देश
लोहाघाट:जीजीआईसी लोहाघाट में सांप ने छात्रा को डसा। लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में चला उपचार।
बाराकोट:23 व 24 सितंबर को आयोजित होंगी खण्डस्तरीय संस्कृत स्पर्धाएं
लोहाघाट के पाटन कनेड़ा में ततैयों से वन विभाग ने दिलाई राहत
लोहाघाट:सीमांत क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं का अल्ट्रासाउंड में नंबर न आने पर ग्राम प्रधानों ने जताई नाराजगी।
लोहाघाट:सीएम धामी के जन्मदिन पर जीआईसी मडलक में पुस्तकालय का हुआ शुभारंभ। मेधावी छात्र छात्राएं हुई सम्मानित
चंपावत:सीएम धामी के जन्मदिवस पर “सेवा संकल्प अभियान” के तहत भव्य कार्यक्रम का आयोजन
बाराकोट: प्रधान संगठन बाराकोट का विकासखंड कार्यालय में धरना प्रदर्शन व तालाबंदी
लोहाघाट:पार्किंग को लेकर पालिका और लोहाघाट विकास संघर्ष समिति के बीच बैठक यथावत रहेगी स्थिति। पालिका करेगी पार्किंग की व्यवस्था।
चंपावत:धामी सरकार यूआईआईडीबी के माध्यम से सरकारी संपत्तियों को राज्य के बाहरी लोगों को देने की कर रही तैयारी:कांग्रेस जिला अध्यक्ष