रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : चंपावत:डीएम का जनता दरबार जनता के लिए बना वरदान। जन समस्याओं का तत्काल हो रहा समाधान।
Laxman Singh Bisht
Mon, Jul 21, 2025
डीएम की कार्य प्रणाली से जनता का प्रशासन पर बड़ा विश्वास।
“घरों में नहीं रुकना चाहिए पानी” जिलाधिकारी ने दिए सख्त निर्देश
डीएम चंपावत मनीष कुमार के द्वारा हर सोमवार को लगाए जा रहे जनता दरबार मे लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा रहा है। जनता दरबार में समस्याओं का समाधान होने से लोगों का प्रशासन पर विश्वास बढ़ता जा रहा है।सोमवार को जिला सभागार चंपावत में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में जिलाधिकारी मनीष कुमार ने जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। कार्यक्रम में कुल 17 शिकायतकर्ताओं की समस्याओं पर मौके पर ही त्वरित समाधान सुनिश्चित करते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश जारी किए गए।
गंगनोला के चेतराम ने अपने पुत्र को उप जिला चिकित्सालय लोहाघाट में वार्ड बॉय पद पर स्थायी या संविदा नियुक्ति के लिए अनुरोध किया, जिस पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि संबंधित व्यक्ति कार्यस्थल पर उपस्थित नहीं रहता। जिलाधिकारी ने चेतराम को अपने पुत्र के साथ जिलाधिकारी कार्यालय में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने को कहा।ककनई ग्राम के जगदीश चंद्र परगाई ने जल निगम द्वारा स्थापित सोलर पंपिंग योजना में धूप की कमी के कारण पंप बंद होने और विद्युत कनेक्शन की आवश्यकता संबंधी शिकायत की, जिस पर जिलाधिकारी ने जल निगम को तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए।
इसी ग्राम में पानीनोला से लाधोरी तोक तक क्षतिग्रस्त सीसी मार्ग की मरम्मत एवं पुनर्निर्माण की मांग पर जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय से शीघ्र कार्य आरंभ करने को कहा।
ग्राम ककनई की एकल पेयजल योजना में वर्षा के कारण क्षतिग्रस्त संरचना से जलापूर्ति बाधित होने की शिकायत पर भी जिलाधिकारी ने संबंधित विभाग को तुरंत सुधार कार्य करने के निर्देश दिए।
ग्राम ढकना बडोला के रमेश सिंह ने ग्राम सभा डूंगरासेठी में खाता संख्या में दर्ज खेत की जांच की मांग की, जिस पर उपजिलाधिकारी को जांच के आदेश दिए गए।
हेलागोठ (चंदनी), बनबसा के ग्रामीणों ने बिजली और “हर घर जल हर घर नल” योजना के अधूरे कार्यों की शिकायत की, जिस पर जिलाधिकारी ने जल संस्थान को तीन दिन में कार्य पूर्ण करने तथा विद्युत विभाग को शीघ्र समाधान के निर्देश दिए।
तल्ला बापरू के गोविंद सिंह ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क से संबंधित मुद्दा रखा, वहीं पड़ासो सेरा के लोकमान अधिकारी ने क्वारखोली में सड़क डामरीकरण की मांग की, जिस पर जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को प्राथमिकता से कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
ग्राम पंचायत एड़ी गुरौली के जगदीश सिंह बिष्ट ने आवारा पशुओं को गौशाला भेजने की शिकायत की, जिस पर जिलाधिकारी ने समुचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
चंपावत निवासी निसार अहमद ने अपने कार्य का भुगतान लंबित होने की शिकायत की, जिस पर जिलाधिकारी ने विवरण सहित जांच कराने के निर्देश दिए।
कतारमाफी के लक्ष्मण सिंह ने एमएसएमई योजना अंतर्गत पोल्ट्री फार्म संचालन में आ रही समस्या की जानकारी दी, जिस पर उपयुक्त विभाग को दिशा-निर्देश दिए गए।
इसके अतिरिक्त हेतराम, डिकर देव, लोहाघाट के प्रहलाद मेहता और सुनीता तिवारी आदि द्वारा भी अपनी समस्याएं रखी गईं, जिन पर जिलाधिकारी ने गंभीरतापूर्वक विचार करते हुए संबंधित अधिकारियों को समाधान हेतु आवश्यक निर्देश दिए।इस दौरान प्रभागीय वनाधिकारी नवीन चंद्र पंत, मुख्य विकास अधिकारी डॉ जी एस खाती, अपर जिलाधिकारी जयवर्धन शर्मा, उप जिलाधिकारी चंपावत अनुराग आर्य, लोहाघाट नितेश डांगर, टनकपुर आकाश जोशी (वीसी के माध्यम से) मुख्य शिक्षा अधिकारी मेहरबान सिंह बिष्ट, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर देवेश चौहान, मुख्य कृषि अधिकारी धनपत कुमार, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत कमलेश सिंह बिष्ट, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग एमसी पलड़िया, जिला विकास अधिकारी दिनेश सिंह दिगारी सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। मालूम हो जिला अधिकारी के द्वारा जनसमस्याओं के समाधान के लिए हर सोमवार को जनता दरबार लगाया जा रहा है। जिसमें दूर दूर क्षेत्र से लोग पहुंच रहे हैं। जिलाधिकारी के द्वारा जनता दरबार मे अभी तक कई समस्याओं का समाधान किया जा चुका है। तथा कई समस्याओं पर कार्य चल रहा है। जनता के द्वारा जिलाधिकारी की इस कार्य प्रणाली की सराहना की जा रही है।