Saturday 28th of March 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:सीएम धामी की सौगात 2.62 करोड़ से सुधरेगा चल्थी–नौलापानी मार्ग 55.57 लाख से बनेगा नधौर ट्रैकिंग रूट

चंपावत:मुबई की पहाड़ी प्रवासियों की सस्था प्रोजेक्ट बियोंड एजुकेशन ने विद्यालय को भेंट की शैक्षिक सामग्री

चंपावत:वन सरपंचों का जिलाधिकारी के साथ संवाद। सरपंचो ने डीएम के सामने रखी समस्याएं

उत्तराखंड:जिले के प्रभारी मंत्रियों की घोषणा भरत चौधरी बने चंपावत के प्रभारी मंत्री

लोहाघाट:स्कूटी अनियंत्रित परिवार सहित खाई में गिरा शिक्षक ग्रामीणों ने बचाई जान।

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:श्रम कार्ड न बनने से मायूस होकर लौटे लोग शिकायत पर डीएम ने लिया संज्ञान। विभागीय कार्य प्रणाली पर आक्रोश

Laxman Singh Bisht

Sat, Feb 21, 2026

श्रम कार्ड न बनने से मायूस होकर लौटे लोग शिकायत पर डीएम ने लिया संज्ञान। विभागीय कार्य प्रणाली पर आक्रोश

कई दिनों से काट रहे हैं विभाग के चक्कर महिला कर्मचारी पर लगाए अभद्रता करने के आरोप।

साइड बंद होने से नहीं बन पा रहे हैं लोगों के श्रम कार्ड। लोगों ने जताई नाराजगीचंपावत।सरकार के द्वारा श्रम कार्ड के माध्यम से क्षेत्र के श्रमिकों को कई प्रकार की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। चंपावत जिले के जिला श्रम कार्यालय में श्रम कार्ड बनाने के लिए बड़ी तादाद में लोग दूर-दूर क्षेत्र से पहुंच रहे हैं। जिनमें महिलाओं की तादाद काफी अधिक है। पर श्रम विभाग की लापरवाही व साइट के न चलने से बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों के श्रम कार्ड नहीं बन पा रहे है। शनिवार को जिले के रीठा साहिब ,बाराकोट ,गुमदेश, लोहाघाट आदि क्षेत्रों से बड़ी तादाद में श्रम कार्ड बनाने श्रम कार्यालय पहुंची महिलाओ व पुरुषों के श्रम कार्ड नहीं बन पाए। जिस कारण श्रम कार्ड बनाने के लिए कई दिनों से विभाग के चक्कर काट रहे लोग आक्रोशित हो गए। इंदिरा कुलियाल के नेतृत्व में महिलाएं डीएम कार्यालय चंपावत पहुंची। तथा जिलाधिकारी मनीष कुमार को समस्या बताइ। इंदिरा कुलियाल व अन्य महिलाओं ने जिलाधिकारी को बताया वह लोग कई दिनों से श्रम विभाग के चक्कर काट रहे हैं । पर विभागीय अधिकारियों के द्वारा कभी साइट ना चलने तथा कभी अन्य बहाने बनाकर उनके श्रम कार्ड नहीं बनाया जा रहे हैं बार-बार उन्हें कार्यालय बुलाया जा रहा है। कहा वह लोग दूर-दूर से बच्चों व अपने मवेशियों को छोड़ चंपावत पहुंचते हैं पर यहा आकर उन्हें मायूसी हाथ लगती है। श्रम कार्ड बनाने आने के लिए उन लोगों की अभी तक काफी धनराशि और समय बर्बाद हो चुका है। महिलाओं ने श्रम कार्यालय में तैनात महिला कार्मिक पर उन लोगों के साथ अभद्रता पूर्ण व्यवहार करने का गंभीर आरोप लगाया तथा जिलाधिकारी से समस्या के समाधान की मांग की ।महिलाओं ने श्रम विभाग के अधिकारियों पर लापरवाहीका आरोप लगाया। इंदिरा कुलियाल ने जिलाधिकारी से क्षेत्र शिविर लगाकर श्रम कार्ड बनाने की मांग है कहा दूरस्थ क्षेत्र के ग्रामीण बार बार चंपावत नहीं आ सकते है। जिलाधिकारी ने मामले का तत्काल गंभीरता से संज्ञान लेते हुए जिला श्रम अधिकारी को सभी लोगों के प्रपत्र जमा करने तथा साइट के सुचारू रूप से चलने पर क्षेत्र में जाकर इन लोगों के श्रम कार्ड बनाने के कड़े निर्देश दिए। साथ ही जिलाधिकारी ने अभद्रता करने वाली महिला कर्मी का स्पष्टीकरण लेने के निर्देश भी जिला श्रम अधिकारी को दिए। मामले का समाधान होने पर सभी महिलाओं व लोगों ने जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार को धन्यवाद दिया। इस दौरान इंदिरा कुलियाल ,लक्ष्मी देवी ,पार्वती देवी, सहित कई महिलाएं वह पुरुष मौजूद रहे।

जरूरी खबरें