रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : चंपावत:डीएम ने एनएच का किया स्थलीय निरीक्षण एनएच की ढीली कार्य प्रणाली पर जताई नाराजगी।
Laxman Singh Bisht
डीएम ने एनएच का किया स्थलीय निरीक्षण एनएच की ढीली कार्य प्रणाली पर जताई नाराजगी।
प्रभारी जिलाधिकारी चंपावत जयवर्धन शर्मा ने राष्ट्रीय राजमार्ग-09 के मानेश्वर क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया तथा मार्ग में अवरुद्ध पड़े मलबे व बंद हुई नालियों की स्थिति का जायजा लिया। प्र0 जिलाधिकारी ने यातायात सुगमता को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों को मानसून से पूर्व सभी स्थानों से मलबा हटाने और नालियों की सफाई का कार्य प्राथमिकता से पूरा करने के निर्देश एनएच के अधिकारियों को दिए।
ताकि यातायात व्यवस्था बिना किसी बाधा के सुचारू रहे। प्रभारी डीएम ने एनएच के अधिकारियों की ढीली कार्य प्रणाली पर नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों को राष्ट्रीय राजमार्ग पर सफाई अभियान चलाकर मलवा हटाने सुरक्षा दीवार निर्माण कार्य समय से पूर्ण करने तथा सभी कार्यों की प्रगति रिपोर्ट, फोटोग्राफ सहित प्रस्तुत करने को निर्देशित किया। प्र0 जिलाधिकारी ने कहा कि मानसून के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग को संभावित क्षति से बचाने के लिए यह कार्य अत्यंत आवश्यक है, जिससे यातायात बाधित न हो और किसी भी प्रकार की दुर्घटना को होने से रोका जा सके।
प्र0जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि यातायात की सुचारु व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए नियमित रूप से मार्गों का निरीक्षण एवं आवश्यक मरम्मत कार्य समय पर किया जाए तथा कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश भी डीएम के द्वारा दिए गए।इस दौरान लोक निर्माण विभाग, एनएचएआई और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
लोहाघाट:न्याय पंचायत डुमडाई में खेल महाकुंभ 2026 का हुआ समापन
लोहाघाट:खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए निर्देश
लोहाघाट:जीजीआईसी लोहाघाट में सांप ने छात्रा को डसा। लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में चला उपचार।
बाराकोट:23 व 24 सितंबर को आयोजित होंगी खण्डस्तरीय संस्कृत स्पर्धाएं
लोहाघाट के पाटन कनेड़ा में ततैयों से वन विभाग ने दिलाई राहत
लोहाघाट:सीमांत क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं का अल्ट्रासाउंड में नंबर न आने पर ग्राम प्रधानों ने जताई नाराजगी।
लोहाघाट:सीएम धामी के जन्मदिन पर जीआईसी मडलक में पुस्तकालय का हुआ शुभारंभ। मेधावी छात्र छात्राएं हुई सम्मानित
चंपावत:सीएम धामी के जन्मदिवस पर “सेवा संकल्प अभियान” के तहत भव्य कार्यक्रम का आयोजन
बाराकोट: प्रधान संगठन बाराकोट का विकासखंड कार्यालय में धरना प्रदर्शन व तालाबंदी
लोहाघाट:पार्किंग को लेकर पालिका और लोहाघाट विकास संघर्ष समिति के बीच बैठक यथावत रहेगी स्थिति। पालिका करेगी पार्किंग की व्यवस्था।