Sunday 12th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए भारत नेपाल सीमा पर पुलिस व एसएसबी की संयुक्त कांबिंग

हल्द्वानी मे स्कॉर्पियो ने स्कूटी को मारी टक्कर तीन युवकों की मौत। एक गंभीर।

जाली दस्तावेज बनाकर बैंक से 19 लाख की धोखाधड़ी का आरोपी लोहाघाट से गिरफ्तार।

लोहाघाट:शैलेश मटियानी पुरस्कार प्राप्त शिक्षक के मार्गदर्शन में जूनियर स्कूल पासम की लगातार दूसरी बड़ी सफलता।

चंपावत:पाटी में स्वच्छता की लेकर वार्ड सभासद व खंड विकास अधिकारी आमने-सामने तीखी बहस।ब्लॉक परिसर में गंदगी

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : चंपावत:डीएम ने एनएच का किया स्थलीय निरीक्षण एनएच की ढीली कार्य प्रणाली पर जताई नाराजगी।

Laxman Singh Bisht

Fri, Mar 28, 2025

डीएम ने एनएच का किया स्थलीय निरीक्षण एनएच की ढीली कार्य प्रणाली पर जताई नाराजगी।प्रभारी जिलाधिकारी चंपावत जयवर्धन शर्मा ने राष्ट्रीय राजमार्ग-09 के मानेश्वर क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया तथा मार्ग में अवरुद्ध पड़े मलबे व बंद हुई नालियों की स्थिति का जायजा लिया। प्र0 जिलाधिकारी ने यातायात सुगमता को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों को मानसून से पूर्व सभी स्थानों से मलबा हटाने और नालियों की सफाई का कार्य प्राथमिकता से पूरा करने के निर्देश एनएच के अधिकारियों को दिए। ताकि यातायात व्यवस्था बिना किसी बाधा के सुचारू रहे। प्रभारी डीएम ने एनएच के अधिकारियों की ढीली कार्य प्रणाली पर नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों को राष्ट्रीय राजमार्ग पर सफाई अभियान चलाकर मलवा हटाने सुरक्षा दीवार निर्माण कार्य समय से पूर्ण करने तथा सभी कार्यों की प्रगति रिपोर्ट, फोटोग्राफ सहित प्रस्तुत करने को निर्देशित किया। प्र0 जिलाधिकारी ने कहा कि मानसून के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग को संभावित क्षति से बचाने के लिए यह कार्य अत्यंत आवश्यक है, जिससे यातायात बाधित न हो और किसी भी प्रकार की दुर्घटना को होने से रोका जा सके।प्र0जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि यातायात की सुचारु व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए नियमित रूप से मार्गों का निरीक्षण एवं आवश्यक मरम्मत कार्य समय पर किया जाए तथा कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश भी डीएम के द्वारा दिए गए।इस दौरान लोक निर्माण विभाग, एनएचएआई और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें