रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : चंपावत:जनता की धड़कन बने डीएम मनीष कुमार, लोहाघाट पुल्ला मार्ग अवरोध पर तुरंत पहुँची राहत
Laxman Singh Bisht
Wed, Aug 20, 2025
जनता की धड़कन बने डीएम मनीष कुमार, लोहाघाट पुल्ला मार्ग अवरोध पर तुरंत पहुँची राहत
आज सुबह जनपद चम्पावत के लोहाघाट-पुल्ला मोटर मार्ग बंद होने की सूचना जैसे ही सामने आई, बड़ी संख्या में लोग रास्ते में फँस गए। वाहन रुक गए, यात्रियों ,स्कूली बच्चों और शिक्षकों को असुविधा का सामना करना पड़ा और हालात लगातार बिगड़ते नज़र आने लगे। पुल्ला क्षेत्र के गणित शिक्षक महेंद्र जोशी जो लोहाघाट को आ रहे थे उन्होंने यह सड़क बंद होने की सूचना फोटो के साथ लोहाघाट क्षेत्र के शशांक पाण्डेय को दी।शशांक पाण्डेय ने बताया कि उन्होंने बग़ैर देर किए हुए यह मामला ज़िलाधिकारी के संज्ञान में डाला।जिलाधिकारी मनीष कुमार ने सूचना मिलते ही जिस संवेदनशीलता और तत्परता का परिचय दिया, वह वास्तव में प्रशंसनीय है। उन्होंने मामले को तुरंत संज्ञान में लिया और लोक निर्माण विभाग को सक्रिय कर दिया। परिणाम यह हुआ कि कुछ ही मिनटों के भीतर विभागीय अधिकारियों ने फोन कर स्थिति की जानकारी दी और राहत कार्य शुरू कर दिया। यह प्रशासनिक फुर्ती और त्वरित निर्णय क्षमता दर्शाती है कि जिले का नेतृत्व जनता की तकलीफ़ों को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता मानता है।आम तौर पर इस तरह की परिस्थितियों में शिकायत दर्ज होने से लेकर कार्यवाही शुरू होने तक लंबा समय लग जाता है। विभागीय प्रक्रियाएँ और औपचारिकताएँ जनता को और अधिक परेशानी में डाल देती हैं। लेकिन जिलाधिकारी मनीष कुमार ने यह साबित कर दिया कि यदि नेतृत्वकर्त्ता संवेदनशील और सक्रिय हो तो किसी भी समस्या का समाधान तुरंत संभव है। उनकी कार्यशैली से यह स्पष्ट संदेश गया है कि चम्पावत जिला प्रशासन हर पल जनता के साथ खड़ा है।स्थानीय लोगों ने राहत की साँस लेते हुए कहा कि उन्हें पहली बार महसूस हुआ कि उनकी समस्या केवल सुनी ही नहीं गई बल्कि तुरंत उस पर कार्रवाई भी हुई। लोगों ने जिलाधिकारी की इस कार्यशैली को जनता के प्रति उनकी गहरी संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता का उदाहरण बताया। वास्तव में मनीष कुमार का यह कदम केवल एक प्रशासनिक कार्रवाई भर नहीं है
बल्कि यह जनता के दिलों में भरोसा और विश्वास की नई ऊर्जा भरने वाला कदम है।चम्पावत जिले के लिए यह गर्व की बात है कि यहाँ ऐसे जिलाधिकारी कार्यरत हैं, जो न केवल प्रशासनिक दक्षता रखते हैं बल्कि आमजन की पीड़ा को महसूस करके उसके निवारण के लिए त्वरित निर्णय भी लेते हैं। मनीष कुमार का यह प्रयास आने वाले समय में अन्य अधिकारियों और प्रशासनिक इकाइयों के लिए भी प्रेरणा बनेगा।वही शशांक पाण्डेय ने कहा कि जिलाधिकारी मनीष कुमार की सक्रियता ने दिल जीतने का काम किया है।